Newsमप्र छत्तीसगढ़

बलूचिस्तान में एक साथ बलूचों का 12 ठिकानों पर हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत, डिप्टी कमिश्नर का अपहरण

BLA ने यह वीडियो जारी किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने क्वेटा के एक इलाके पर कब्जा कर लिया है। - Dainik Bhaskar
नई दिल्ली. पाकिस्तान का ब्लूचिस्तान प्रांत शनिवार को बागी बलोचों की हुंकार से सहम गया। बलूचिस्तान में बलोच अलगाववादियों ने ऑपरेशन हेरॉफ 2.0 के तहत बड़े पैमाने पर हमले किये। जिसने इस्लामाबाद में बैठी पाकिस्तान सरकार और रॉवलपिंडी की आमी बैरकों में मौजूद आर्मी चीफ आसिम मुनीर की चूलें हिला दी है।
बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस ऑपरेशन को अपनी आजादी की लड़ाई का अगला चरण बनाया है। शनिवार की सुबह बलूचिस्तान के कई जिलों जिनमें क्वेटा, नुश्की, दल्वंदीन, पसनी, ग्वादर, खारान और मस्तुग बीएलए के बागियों ने हमला किया है। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने बयान जारी कर कहा है कि यह अभियान ऑपरेशन हेरॉफ 2.0 का हिस्सा है। यह कदम बलूचिस्तान में पाकिस्तानी कब्जे को खत्म करने के लिये उठाया गया हे।
क्या है ऑपरेशन हैरॉफ
‘‘ऑपरेशन हेरॉफ’’ बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा चलाया गया एक बड़ा सैन्य अभियान है। इसका पहला चरण अगस्त 2024 में शुरू हुआ है। जिसे बलोची भाषा में ‘‘ब्लैक स्टॉर्म’’ कहा जाता है। यह पाकिस्तानी सेना, पुलिस और सीपीईसी से जुड़े ठिकानों पर बड़े पैमाने पर समन्वित हमलों का सिलसिला था। जिसमें हाईवे ब्लॉकेड, सुसाइड अटैक और कई जगहों पर कब्जे के दावे किये गये थे। बीएलए ने इस बलूचिस्तान की रक्षा और पाकिस्तानी ‘‘कब्जे’’ के खिलाफ निर्णाियक प्रतिरोध बताया है। ‘‘ऑपरेशन हेरॉफ 2.0’’ इसका दूसरा चरण है। इसे बलोच बागियों ने 31 जनवरी 2026 को लांच किया है।इसी ऑपरेशन के तहत बलोच विद्रोहियों ने क्वेटा, नोश्की, ग्वादर, मस्तुंग सहित 10 से अधिक जिलों में हमले किये । इस बीच पुलिस स्टेशन, जेल, आईएसआई कार्यालय और सैन्य कैम्प को निशाना बनाया गया है।
क्वेटा में सुबह से लगातार धमाके हो रहे
क्वेटा में एएफपी के एक पत्रकार ने बताया कि शहर में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। पूरे शहर में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई, मुख्य सड़कें सुनसान रहीं और कारोबार ठप हो गया।
38 साल के निजी कर्मचारी अब्दुल वली ने बताया, “सुबह से लगातार धमाके हो रहे हैं।” उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें खून की जरूरत थी। उन्होंने कहा, “पुलिस हम पर बंदूक तानती है और कहती है वापस जाओ, वरना मारेंगे। ऐसे में हम क्या करें?”
ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब एक दिन पहले ही सेना ने दावा किया था कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग अभियानों में 41 विद्रोहियों को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *