डबरा मेहगांव तहसील में VISM हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
ग्वालियर. -मेहगांव तहसील, डबरा, जिला ग्वालियर में VISM हॉस्पिटल द्वारा 31 जनवरी को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नेत्र रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर जांच के साथसाथ नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
डॉक्टरों द्वारा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं तथा गंभीर रोगियों को आगे के उपचार हेतु मार्गदर्शन दिया गया। VISM हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर कियाजाता रहेगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर की सराहना करते हुए VISM हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया।

