महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद शपथ ली सुनेत्रा पवार, पीएम ने दी बधाई

मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला। जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की नेता और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के लोक भवन में आयोजित सभारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे भी मौजूद रहे। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम है। यह पद इससे पहले अजित पवार के पास था। जिनका 28 फरवरी 2026 को बारामती में हुए एक दर्दनाक और विमान हादसे में निधन हो गया था। शपथग्रहण समारोह के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अजित दादा अमर रहे के नारों से पूरे सभागार को गंजायमान कर दिया। अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई उदरी है। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू ेकरने वाली सुनेत्रा पवार को हार्दिक शुभकामनाये। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिये अथक परिश्रम करेंगी। दिवंगत अजित पवार के सपनों को साकार करेगी।

