दुश्मनों पर कहर बरपाने के लिये तैयार है 5 तेजस

नयी दिल्ली. स्वदेशी फायटर प्लेन तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए)एमके1ए की डिलेवरी में लम्बे समय से हो रही देरी की वजह हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बड़ा अपडेट किया है। एचएएल चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. डीके सुनील ने हाल ही बताया है कि 5 तेजस विमान पूरी तरह से तैयार है। फायरिंग और मिसाइल ट्रायल्स भी सफलतापूर्व पूर्ण हो चुकी है। कम्पनी भारतीय वायुसेना से इनकी स्वीकृति के लिये जल्द बातचीत करेगी। इन्हें इस वित्तीय वर्ष में डिलेवरी करने की तैयारी है।
नहीं है सप्लाई की समस्या
पहले तेजस एमके1ए की डिलेवरी में मुख्य समस्या जीई एयरोस्पेस से एफ404 इंजन की सप्लाई में देरी थी। लेकिन अब इंजन धीरे-धीरे मिल रहे है। एचएएल ने 5 विमानों को इंजन फिट करके तैयार कर लिया है। एचएएल का कहना है कि ट्रायल्स के बाद बाकी कुछ छोटे टेस्ट भी जल्द पूरे हो जायेंगे। उसके बाद आईएएफ को यह विमान सौंप दिये जायेंगे।
राफेल डील में निकलेगा बीच का रास्ता
तेजस की डिलेवरी में देरी की वजह वायुसेना ने फ्रांस से और राफेल फायटर प्लेन की डील पर बात शुरू की है। पहले 36 राफेल से वायुसेना की ताकत में बढ़ोत्तरी हुई है। नयी डील से स्क्वॉड्रन की संख्या जल्दी बढ़ाई जा सकेगी। जब तक तेजस पूरे जोश से उत्पादन में नहीं आ जाता है तब तक स्वेदशी प्लेटफॉर्म जैसे तेजस लम्बे वक्त में भारत को रक्षाक्षेत्र में आत्म निर्भर बनायेगे। लेकिन समय पर डिलेवरी सबसे आवश्यक है। एचएएल का यह अपडेट दिखाता है कि प्रोग्राम अब सही ट्रैक पर है। अगर आईएएफ संतुष्ट हुई। ट्रायल्स पूरे हुए तो मार्च 2026 तक पहले 5 तेजस एमके1ए वायुसेना में शामिल हो सकते है।
तेजस Mk1A के आधुनिक फीचर्स
तेजस Mk1A पुराने Mk1 से काफी बेहतर है. इसमें AESA रडार, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, बेहतर एवियोनिक्स और एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग की क्षमता है।  ये फीचर्स इसे ज्यादा घातक और आधुनिक बनाते हैं. IAF के लिए ये विमान भविष्य की रीढ़ बनेंगे । HAL ने 83 तेजस Mk1A की डील पहले ही हासिल की है. कुल 180 तक के ऑर्डर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *