दो अवैध कॉलोनियों पर निगम का चला बुल्डोजर, क्षेत्रों में रहेगा जल प्रदाय प्रभावित, हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम सीमा अंतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कालोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चिन्हित 58 कालोनियों में से ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत 4 कालोनियों पर विगत दिवस को कार्यवाही की गई थी। उसी चरण अंतर्गत 2 अवैध कालोनियों पर आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को वार्ड 62 के ग्राम पदमपुर खेरिया एवं मुरार के सर्वे क्रमांक 103/1,103/2, 151, 169/1,169/2, 171/1, 171/2, 171/3 कुल रखवा 1.682 हेक्टेयर (लगभग 8 बीघा) पर अवैध कॉलोनी का विकास कर सड़क सीवर बाउंड्री एवं विद्युत पोल आदि निर्मित किए गए थे। जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई ।
टंकियों की कराई सफाई
टंकियों की सफाई के कारण अनेक क्षेत्रों में रहेगा जल प्रदाय प्रभावित
शहर के नागरिकों को शुद्ध सुरक्षित निर्बाध पेयजल कराने के उद्देश्य से 68 एम.एल.डी. न्यू एवं 68 एम.एल.डी. ओल्ड जलशोधन संयंत्र मोतीझील, 160 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र जलालपुर एवं 52 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र तिघरा से ग्वालियर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से 24 नग पेयजल सेम्पल मोतीझील एवं जलालपुर स्थित लेब टेस्ट में परीक्षण कराये गए है। 68 एम.एल.डी. क्लियर वाटर टैंक एवं डाइट कॉलेज पानी की टंकी का सफाई कार्य किया गया है।
क्लियर वाटर टैंक की सफाई देर रात्रि तक पूरी होने के कारण टंकिया नहीं भरी जा सकी, जिस कारण सुबह लक्ष्मीबाई कालोनी टंकी, इंद्रगंज टंकी, वस्त्र नगर टंकी, चेतक पुरी टंकी, माधव नगर टंकी, गड्ढा मुहल्ला, हनुमान टेकरी) टंकी, हुजरात कोतवाली टंकी, जेएएच टंकी, मांडरे की माता सम्प नही भर पाएंगे ।
टंकियों और डायरेक्ट सप्लाई वाले क्षेत्र – शिंदे की छावनी, निर्धन नगर, सिंध बिहार, इंदरगंज, दाल बाजार , लोहिया बाजार, ललितपुर कॉलोनी, नया बाजार, कंपू , आर्मी की बजरिया, जवाहर कॉलोनी, ईदगाह , आमखो पहाड़िया, चंद्रबदनी नाका क्षेत्र, पारस बिहार, मुड़िया पहाड़, ओल्ड हाई कोर्ट, वस्त्र नगर, हेलीपैड कॉलोनी, चेतकपुरी, माधव नगर, विजय नगर, विवेक विहार, विजय नगर एक्सटेंशन, वसंत विहार, एजी ऑफिस के सामने इत्यादि क्षेत्र का होने वाला जलप्रदाय प्रभावित रहेगा
यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार एवं छापाखाना पर यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया जाकर सामान जब्त की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही महाराज बाड़ा क्षेत्र में नो पार्किंग जोन एवं मुख्य मार्गो पर खड़े दो पहिया वाहनों को जप्त कर जुर्माना किये जाने हेतु कम्पू थाना भेजा गया। उक्त कार्रवाई मंे मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *