सुनेत्रा पवार बनाई जा सकती है डिप्टी सीएम, छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल ने की मुलाकात
नई दिल्ली. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन होने के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य की डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। प्रफुल्ल पटेल, धनजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुत्रेत्रा से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने का प्रस्ताव दिया जायेगा। सुनेत्रा अपने दिवंगत पति अजित पवार की सीट से चुनाव भी लड़ सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल एनसीपी के अध्यक्ष बन सकते है। इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिये वह मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। इस बीच एनसीपी (एसपी) के विलय पर भी चर्चा हो सकती है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में क्रैश हो गया था। इस घटना में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन में अजित पवार के साथ एक सुरक्षाकर्मी, 2 पायलट और एक महिला क्रू मेम्बर थी। अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिये रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वह सुबह से ही मुंबई से बारामती के लिये निकले थे। लेकिन लैंडिंग के समय यह घटना घटित हुई।
बुधवार को अजित पंवार का प्लेन लैंडिंग स्ट्रिप के बगल वाले इलाके में गिर गया था। लैंडिंग करते समय ही विमानका कंट्रोल गड़बड़ हो गया था। चश्मदीदों ने बताया है कि लैंडिंग का प्रयास करते समय विमान लड़खड़ाया और पलभर में घटना का शिकार हो गया है। क्रैश होने के बाद लगभग 5 धमाके हुए। विमान आग का गोला बन गया। घटना के बाद प्लेन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गयी।
