3 घंटे की दुल्हन 2 लाख लेकर मानसिक कमजोर युवक से शादी, 3 घंटे के बाद ही दुल्हन साथियों संग एक्टिवा पर भागी

ग्वालियर. एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से 2 लाख रूपये लेकर नोटरी के माध्यम शादी करने वाली दुल्हन कुछ ही घंटों के बाद अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर फरार हो गयी। यह घटना गुरूवार की शाम कोतवाली थाना इलाके में हुई है। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर दुल्हन और उसके साथियों के खिलाु धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
आपको बता दें कि मुरैना निवासी बंटी धाकड़ ने गुरूवार को पूनम गौर की शादी ग्वालियर के शिवपुरी रोड़ निवासी महेन्द्र पाराशर के मानसिक रूप से कमजोर बेटे अश्मित पाराशर से नोटरी के माध्यम से कराई थी। इस शादी के लिये महेन्द्र पाराशर से 2 लाख रूपये बंटी धाकड़ द्वारा लिये गये थे। शादी के कुछ घंटे के बाद ही बंटी धाकड़ ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर महेन्द्र पाराशर की कार को रास्ते में रोक कर दुल्हन पूनम गौर, बंटी धाकड़ और उसके साथियों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर भाग गयी।
यह घटना गुरूवार की शाम 5.30 बजे की है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें पूनम गौर अपने साथी बंटी धाकड और उसके दोस्तों के साथ एक्टिवा पर भागती हुई दिखाई दे रही है। पूनम गौर मूलतः हजीरा थाना इलाके चौड़े हनुमान के पास की रहने वाली बताई जा रही है। पूनम के भाई हेमंत ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन 2 पहले ही घर छोड़कर अलग रह रही थी। तब से उनका उससे कोई संपर्क नहीं था।
घटना के बाद महेंद्र पाराशर की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार देर रात पूनम, बंटी धाकड़ और अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र पाराशर की पूनम गौर और बंटी धाकड़ से पहचान एक दिन पहले ही हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *