हमारी उंगलियां ट्रिपर ही है, ईरान के नजदीकी पहुंचा विध्वसंक जंगी बेडा

नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका केबीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि ईरान बातचीत में रूचि दिखा रहा है। इस बयान केबाद तेहरान ने चेतावनी दी है कि हमारी उंगलियां ट्रिगर पर ही है। बयानी जंग केबीच अमेरिका का सबसे विध्वंसक युद्धपोत अब्राहम लिंक अब ईरान के नजदीक पहुंच चुका है। अमेरिका के जंगी बेड़े ईरान के नजदीक पहुंचने का मतलब है कि कुछ बड़ा होने वाला है। क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी धमकी को सच साबित करने वाले हैं। फिर ईरान पर दवाब बनाने के लिये अमेरिका नेअपना जंगी बेड़ा ईरान भेजा है।
52 नये बी-2 बॉम्बर तैयार
बड़ी बात यह है कि अमेरिका में 52 नये बी-2 बॉम्बर तैयार किये जा रहे है। यानी अमेरिका के दिमाग में युद्ध को लेकर कुछ बड़ा चल रहा है। अगर बात अमेरिका की टॉमहोंक मिसाइल की करें तो यह मिसाइल ईरान की बर्बादी की नयी इबारत लिख सकता है। सबमरीन और वॉरशिप से लांच होने वाली टॉमहॉक मिसाइलें सटीक हमले के मशहूर है। यह वहीं मिसाल है। जिसकी मांग यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रम्प से की थी। हालांकि ट्रम्प ने यह मिसाइल देने से मना कर दिया था। टॉमहॉक मिसाइल का लोहा पूरी दुनिया मानती है। अगर अमेरिका में टॉमहॉक मिसाइल से ईरान पर हमला किया तो ईरान के कई शहरों में भारी तबाही तय है।
हाई अलर्ट पर इजरायली सेना
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को देखते हुए सतर्क इजरायल वॉर मोड में चला गया है।  देश में अलर्ट का स्तर ऊंचा करने के साथ ही ईरान की ओर से किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को एक्टिव कर दिया गया है। आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जामिर ने कहा कि सेना किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।  इजरायली अखबार द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि होम फ्रंट प्रशिक्षित और सक्षम है. हमारी सेना हाई अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *