डम्पर ने कुचला परिवार, पति-पत्नी और बेटी को डम्पर के कुचलने से हुई मौत

ग्वालियर. गुरूवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 वर्षीय बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। रतवाई बिजौली थाना इलाके तेज रफ्तार डम्पर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद 3 डम्पर की चपेट में आ गये। मृतक परिवार यूपी के जालौन का रहने वाला था। बेहट एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान 45 वषहय किसान चन्द्रपाल जाटव, उनकी पत्नी 40 वर्षीय राजश्री जाटव और बेटी 18 वर्षीय अर्पिता जाटव के रूप में हुई है। गुरूवार को अर्पिता का जेईई मैन्स का था। उसका परीक्षा केन्द्र बिजौली के रतवाई स्थित बीबीएम कॉलेज में था।
चन्द्रपाल अपनी पत्नी के साथ मोटरसाईकिल पर बेटी को परीक्षा दिलाने निकले थे। उन्होने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की मोटरसाईकिल ली थी। जल्दबाजी में वह रास्ता भटक गये। परीक्षा केन्द्र से लगभग 100 मीटर आगे निकल आये। इसकेबाद राहगीर से पता पूछकर लौट रहे थे। इसी बीच थाना से लगभग 100 मीटर दूर तेज गति डम्पर से लापरवाहीपूर्वक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। डम्पर की चपेट में आकर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
परिवार में अब दो बेटे बचे
बताया गया है कि चंद्रपाल के परिवार में दो बेटे सत्यम और बिट्टू भी हैं। माता-पिता और बहन की मौत के बाद अब परिवार में सिर्फ दोनों भाई बचे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने खाका से भरा डंपर जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि डंपर खाका लेकर आ रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि इस सड़क पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। कुछ साल पहले पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से 13 महिलाओं सहित एक युवक की मौत हुई थी। वहीं हाल ही में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में डंपर पलटने से एक बुजुर्ग की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों से इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *