महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली 2 महिलायें ऑटो चालक समेत गिरफ्तार
ग्वालियर फरियादी दिनेश शर्मा निवासी शताब्दीपुरम ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि 13 जनवरी के सुबह वह अपनी माताजी एवं पड़ौसी आंटी उमा देवी राजावत के साथ ददरौआ धाम मंदिर शताब्दीपुरम में दर्शन करने गया था, दर्शन करने के बाद हम लोग मंदिर के बाहर आये तो देखा कि मेरी माताजी की गले की सोने की चेन बजनी करीब 11 ग्राम एवं पडौसी आंटी के गले में पहनी हुई सोने की चैन बजनी करीब 12 ग्राम गले से गायब थीं। मंदिर में दर्शन के समय हमारे आसपास महिलाओं की काफी भीड़ थी, मुझे शंका है कि उन्ही भीड़ की महिलाओं ने सोने की चेनों की चोरी की की है।
मंदिर से एक साथ दो महिलाओं की सोने की चेन गायब होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह ने थाना महाराजपुरा पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के आरोपी की शीघ्र पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देषित किया गया।
22 जनवरी को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त सोने की चेन चोरी करने वाली महिलाएं अपने साथी ऑटो चालक के साथ मऊ डीडी नगर रोड़ पर देखी गई हैं। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहंुची तो वहां दो महिलाएं व एक ऑटों में बैठी दिखी, जिन्हे रोककर पूछताछ की तो उन्होने अपने नाम गुंजा उर्फ़ भिंडी पति प्रकाश राव निवासी जलालपुर, रंजीत उर्फ विक्टोरिया पति देबु राय निवासी जलालपुर एवं ऑटो चालक हरिकिशन लोधी पिता नारायण लोधी निवासी जलालपुर बताये। उक्त चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन ऑटो चालक से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों महिलाओं द्वारा ही 13 जनवरी को ददरौआ धाम मंदिर शताब्दीपुरम में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन दर्षन करने के दौरान गले से निकाल ली थी और वह दोनों महिलाओं को अपने ऑटो में बारदात करने के लिये लेकर जाता है। उसके बाद पकड़ी गई महिलाओं द्वारा भी चेन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई
जप्त सोने की चेन -दो सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो कीमती लगभग 03 लाख रूपये।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी महाराजपुरा टीआई यशवंत गोयल, एसआई राजीव सोलंकी, जयेंद्र कुशवाहा आदि को चेन चारों को पकड़ने में सफलता मिली है।
