12 भवनों पर की तालाबंदी सम्पत्ति कर जमा न करने पर, 25 लाख से अधिक सम्पत्तिकर कराया जमा

ग्वालियर – नगर निगम तालाबंदी की जा रही है जिसके तहत आज गुरुवार को लगभग 12 स्थानों पर बडे सम्पत्तिकर बकायेदारों के यहां तालाबंदी की गई। जिसमें लगभग 25 लाख रूपये सम्पत्तिकर बकायेदारों द्वारा जमा कराया गया। इसके साथ ही सभी बकायेदारों को चेतावनी दी गई है कि समय पर संपत्ति कर जमा करें अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
अपर आयुक्त ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूलने के लिए बडे बकायेदारों के घर-घर जाकर सम्पत्तिकर वसूलने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव नेतृत्व में अनेक स्थानों पर कार्यवाही की गई। जिसमें राजस्व निरीक्षक ने बताया कि उनके द्वारा 3 स्थानों पर तालाबंदी की गई। जिनसे 3.72 लाख सम्पत्तिकर मौके पर ही जमा कराया गया तथा एक भवन स्वामी की संपत्ति सील की गई। कार्रवाई के दौरान मदाखलत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं वार्ड 50 में तालाबंदी की कार्यवाही की तो भवन स्वामी द्वारा 44035 रूपये सम्पत्तिकर नगद जमा कराया गया। इसके साथ ही वार्ड 21 गोले का मंदिर पर शांति देवी परिहार के भवन पर तालाबंदी के लिए पहुंचे भवन स्वामी द्वारा दो दिन में जमा करने का आश्वासन दिया गया। कार्रवाई के दौरान आरआई, , टीसी धनंजय, राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
नोटरी अथवा काबिज के भवन का भी जमा कर सकते हैं सम्पत्तिकर
निगमायुक्त के निर्देशानुसार अपर आयुक्त द्वारा बताया गया नगर निगम ग्वालियर द्वारा ऐसे सभी भवन स्वामियों को संपत्ति कर जमा करने का अवसर प्रदान किया है जिनके पास रजिस्ट्री ना होकर नोटरी इत्यादि है, ऐसे भवन स्वामी जो नोटरी के आधार पर टैक्स जमा नहीं कर पा रहे थे। क्षेत्रीय कार्यालय पर जाकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। जिन संपत्ति स्वामियों पर रजिस्ट्री नहीं है नोटरी अथवा काबिज है उनके भी संपत्ति कर वसूली हेतु सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। ऐसे सभी भवन स्वामी अपने भवन की मलकियत नोटरी इत्यादि दिखाकर बिजली बिल, नल का बिल दिखाकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *