रेल पटरी पर खड़े ट्रक को घसीटती ले गयी ट्रेन
जसीडीह/मधुपुर. झारखंड के जसीडीह-मधुपुर रेलखं पर गुरूवार की दोपहर एक बड़ा रेल दुर्घटना हो गयी। यह दुर्घटना रोहिणी-नावाडीड के रेलवे फाटक के पास हुई है। डाउन लाइन पर गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन नम्बर 13510 गोंडा -आसनसोल एक्सप्रेस की चावल भरे एक ट्रक केे बीच जोरदार टक्कर हो गयी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसाबताया जा रहा है कि ट्रक नम्बर जेएच15 एक्स8874 है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि रेलवे ट्रैक के आसपास कुछ देर के लिये अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तत्काल बाद सुरक्षा के लिहाज से डाउन लाइन और अपलाइन दोनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी।
ट्रक में चावल भरे थे
इस कारण से यात्रियों को काफी परेशानी सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें अपने स्थान पर ही रोक दी गयी है। यह घटना सुबह लगभग 9.38 बजे हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। हालात को संभालने का प्रयास कर रहा है।
