NH-24 के इलाके में 3 दिन से घायल है तेंदुआ, सूचना के बाद भी रेस्क्यू

शिवपुरी. माधव टाइगर रिजर्व की सीमा के नजदीक एनएच-27 पर जख्मी तेेंदुए का 3 दिन बाद भी रेस्क्यू नहीं हो सका है। खुटेला गांव के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव वालों ने बुधवार की सुबह ही पार्क प्रबंधन और वन विभाग को सूचना दे दी थी। इसके बावजूद शुक्रवार की सुबह तक तेंदुआ घटनास्थल के पास ही तड़पता मिला। सुरवाया थाना इलाके में एनएच-27 किनारे सड़क पर बुधवार की सुबह तेंदुआ घायल हालत में मिला था। गांव वालों के अनुसार किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुए को पीछे से टककर मार दी जिससे उसकी पिछली हड्डियां टूट गयी। चलने में असमर्थ तेंदुआ अगले पैरों के सहारे घिसटते हुए झाडि़यों तक पहुंच गया।
डर की वजह से नहीं कर पाये मदद
ग्रामीणों का कहना था कि यदि कोई अन्य वन्य प्राणी घायल होता है तो वह स्वयं उसकी मदद कर देते हैं। लेकिन तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर के मामले में अनुभव की कमी और सुरक्षा का डर आड़े आ गया। इस कारण से वह सिर्फ खबर देने तक ही सीमित रह जाते हैं।
घटनास्थल वन क्षेत्र बताया गया
गांव वालों ने बताया है कि जहां हादसा हुआ है। उसका एक हिस्सा माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से लगा है। जबकि दूसरा भाग वन विभाग के इलाके में आता है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनास्थल वन इलाके मेंआता है। इसके बावजूद दोनों विभागों को खबर देने केबाद भी तेंदुएा का रेस्क्यू नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *