अंबेडकर फोटो जलाने पर विरोध प्रदर्शन एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित NSA लगाने तक जारी रहेगा

ग्वालियर. डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो जलाने के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। एक ओर जहां वही शुक्रवार को एडवोकेट अनलि मिश्रा समेत 4 आरोपियों को मेडीकल परीक्षण के लिये पुरानी छावनी थाना से जिला अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है। वहीं, दूसरी तरफ भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित कई दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ एफआईआर को नाकाफी बताते हुए एडवोकेट अनिल मिश्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने की मांग कर रहे हैं।
संगठनों ने चेतावनी दी है। जब तक एसएसपी धर्मवीर सिंह स्वयं मौके पर आकर आश्वासन नहीं देंगे। तब तक आन्दोलन खत्म नहीं होगा। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो आन्दोलन को और उग्र रूप दिया जायेगा।
दरअसल, ग्वालियर में गुरूवार की रात डॉ. भीमराव अम्बेडकर का फोटो जलाने और अपमानजनक नारेबाजी करने के मामले में एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित 7 लोगों को खिलाफ सायबर सेल थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी। पुलिस ने इस संबंध में अनिल मिश्रा समेत 4 लोगों को हिरासत में लियागया है। पुलिस के मुताबिक अनिल मिश्रन को गुरूवार की रात उस वक्त हिरासत में लिया गया। ज बवह मुरैना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हो रहे थे।
