ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर मिल सकती है रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों और आटोमोबाइल कारोबारियों के लिए अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। मेले में वाहनों पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रोड टैक्स (आरटीओ) छूट को लेकर जनवरी के दूसरे सप्ताह में इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। अब सबकी नजरें छह जनवरी को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हैं।
प्रभारी मंत्री पहले ही मुख्यमंत्री से आग्रह कर चुके
ऑटोमोबाइल कारोबारियों को उम्मीद थी कि मेले के शुभारंभ अवसर 25 दिसंबर को ही रोड टैक्स छूट की घोषणा हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद कारोबारी और ग्राहक आशान्वित हैं कि जनवरी में सरकार यह राहत देगी, जिससे मेले में वाहनों की बिक्री रफ्तार पकड़ेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट देने का आग्रह कर चुके हैं।
ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा
रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट मिलने से न केवल ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा, बल्कि मेले में रिकॉर्ड बिक्री भी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि जनवरी में सरकार यह घोषणा करेगी।- हरिकांत समाधिया, ऑटोमोबाइल कारोबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *