Vande Bharat Sleeper Train का रूट फाइनल, 17 जनवरी से चलेगी
नई दिल्ली. नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय रेलवे खुशखबरी लेकर आ रही है। देश की पहली वंदे भारत के रूट और संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह अत्याधुनिक ट्रेन पूर्वोत्तर भारत को पश्चिम बंगाल से जोड़ते हुए गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच दौड़ेगी।
17-18 जनवरी को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अगले 15 से 20 दिनों के भीतर, यानी 17 या 18 जनवरी 2026 को इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा। वर्तमान चेयर कार वंदे भारत की तुलना में स्लीपर संस्करण रात भर की यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक होगा। यह न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी प्रदान करेगा। इस ट्रेन की शुरुआत से दोनों प्रमुख शहरों के बीच व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
