कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 111 महंगा
नई दिल्ली. आज यानी 1 जनवरी 2026 से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं कार खरीदने के लिए भी आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लागू करने का भी ऐलान किया है। अभी टाइमलाइन नहीं बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 111 रुपए तक बढ़े
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 111 रुपए बढ़कर 1691.50 हो गई है। पहले यह 1580.50 में मिल रहा था। वहीं मुंबई में यह अब 111 रुपए महंगा होकर 1642.50 रुपए में मिलेगा।
आठवें वेतन आयोग से बढ़ सकती है सैलरी
केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लागू करने का ऐलान किया है। अभी टाइमलाइन नहीं बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और अलाउंस को रिवाइज करना है। इससे कर्मचारियों को मिलने वाली रकम बढ़ेगी।
