पुलिस से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व कर्मचारी को एसएसपी ने दी विदाई

ग्वालियर। एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस विभाग से आज सेवानिवृत हुए 11 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई।पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 11 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व पौधा देकर विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
सेवानिवृत होने वाले कर्मचारिगण
SI  जीत बहादुर सिंह,  महेश सिंह यादव, ASI अषोक सिंह तोमर,  ब्रहम किषोर दीक्षित, चंदन सिंह,  उमेश दत्त गौतम, वीरेन्द्र HC सलीम खान, सर्वेश, प्रआर सुरेशशर्मा,  धीर सिंह राजपूत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *