जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में 9वें सुंदरकांड से किया नये साल का स्वागत, कुलगुरू ने किया हवन

ग्वालियर. नये साल का भगवान भोलेनाथ एवं हनुमान जी की शरण सुबह 7 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर संस्कार चैनल भजन गायिका मनीषा जैन सुरीली आवाज 9वें सुन्दरकांड का पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति की गयी जिसमें लगभग 300 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी भोग निकालने के बाद 11 कन्याओं का प्रसादि ग्रहण कराया गया। सुन्दरकांड मैं संजय बनवारिया, संजय सक्सेना, हिमेश दंडोतिया, अजीत जैन, होतम सिंह यादव, गोविंद शुक्ला, राजकुमार तिवारी, आदित्य पांडे, राजीव दुबे, प्रशांत तिवारी, आरपी सिंह, प्रदीप सिंघल, दीपक दुधानी, शहर के प्रख्यात गायक संजय धूपर, धर्मेद्र चौहान, आनंद पाठक, मुकेश कंसाना, राजकुमार भाटिया, डॉ. विनोद व्यास, आई सर्जन डॉ. सुनील शर्मा, दीपक जेठवानी, बॉबी गर्ग, सुबोध दुबे, संतोष मिश्रा, कुल सचिव राजीव मिश्रा, प्रॉक्टर एसके सिंह, शांतिदेव सिसोदिया आदि ने भाग लिया।
कुलगुरू ने किया हवन
शहर की सुख-शांति एवं विश्वविद्यालय की प्रगति की ओर अग्रसर इस उद्देश्य को कुलगुरू राजकुमार आचार्य ने सपत्नीक हवन में आहुति दी। साथ ही होतम सिंह यादव, राजकुमार तिवारी और विशाल झा आदि ने हवन में आहुतियां। इसके बाद पूर्णाहुति में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। हवन और पूजा पंडि़त जितेन्द्र शर्मा ने संपन्न कराई।
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
भगवान भोलेनाथ मंदिर पर बहादुरा के लड्डू, मोहिनी की गजक और देशी घी से निर्मित प्रसादी ग्रहण की। सभी श्रद्धालुओं एक स्वर में आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की ।
