बढ़ती सर्दी में ठिठुरते लोग, अलावा की व्यवस्था नहीं

ग्वालियर. सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर के चौराहा के अलावा मुख्य मार्गो पर भी अलाव जल रहे हैं। वैसे तो आम जनताको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजन को रातें खुले में गुजारनी पड़ रही है।ं क्योंकि वहां भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है।
ज्नवरी माह की शुरूआत होने वाली है, सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। लेकिन शहर के मुख्य चौराहों पर अस्पताल में अलाव की व्यवस्था नदारद है। हाल ही में पिछोर इलाके एक महिला अपने परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में डिलेवरी के लिये आयी थी। महिला को को वार्ड में भर्ती करा लिया गया है। लेकिन उसके साथ आये परिजनों को अस्पताल के बाहर कड़ाके की ठण्ड में रात गुजारनी पड़ी है।
अलाव नहीं होने से ठिठुरे लोग
अस्पताल परिसर में अलाव जलाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था नहीं थी। मजबूरन परिजनों को अपने स्तर पर लकड़ियां मंगवानी पड़ीं और अलाव जलाकर रात बितानी पड़ी। पिछोर निवासी रामगोपाल ने बताया कि रात में अस्पताल आने पर अलाव नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खुद लकड़ियां मंगवाकर अलाव जलाया।इस मामले में नगर पालिका और अस्पताल प्रबंधन दोनों की लापरवाही सामने आई है। शहर के समाजसेवी सत्येंद्र भार्गव ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सर्दी लगातार बढ़ रही है, फिर भी अलाव नहीं जल रहे हैं। नगर पालिका निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में एक रेन बसेरा था, जहां लोग रात गुजारते थे, वह भी टूट चुका है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *