अपलोड करनी होगी स्कूल की फीस, गणवेश और पाठ्पुस्तक की जानकारी का अंतिम दिन
ग्वालियर. सिटी के सभी निजी स्कूलों को 31 दिसंबर तक अपने स्कूलों से संबंधित फीस, स्टेशनरी, पाठ्यपुस्तक और गणवेश की डिटेज जानकारी आवश्यक रूप् से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड़ करनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा तक जानकारी अपलोड न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जानकारी नही ंदेने वाले के संबंध कलेक्टर रूचिका चौहान ने 12 नवंबर को लिखित आदेश जारी किया था।
जिले के सभी निजी स्कूलों को स्टेशनरी, गणवेश और पाठ्यपुस्तक समेत अन्य आवश्यक जानकारियां विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने और की हार्डकॉपी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिये गये थे। यह भी स्पष्ट किया गया था तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
चार स्कूलों ने दे दी जानकारी
डीईओ ने बताया कि अब तक ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्यपुरम, सेंट्रल अकादमी स्कूल आदित्यपुरम, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल शिवपुरी लिंक रोड और द सिंधिया स्कूल फोर्ट ने शुल्क, गणवेश और पाठ्य पुस्तकों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर उसकी हार्डकॉपी जमा करा दी है। हालांकि कई अन्य निजी स्कूलों ने अभी तक न तो ऑनलाइन जानकारी अपलोड की है और न ही फीस रसीद व हार्डकॉपी जमा कराई है। हरिओम चतुर्वेदी ने दोहराया कि 31 दिसंबर की समय-सीमा समाप्त होने के बाद जिन स्कूलों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फीस की रसीद भी करनी होगी अपलोड
जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए फीस से संबंधित समस्त जानकारी ऑनलाइन अपलोड करना प्रत्येक निजी विद्यालय के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा स्कूलों को ऑनलाइन फीस रसीद, ऑनलाइन फीस की हार्डकॉपी और विद्यालय की वेबसाइट पर सिलेबस व स्कूली मटेरियल की जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी। यह व्यवस्था अभिभावकों को असुविधा से बचाने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है। यह पूरी प्रक्रिया हर हाल में 31 दिसंबर तक पूर्ण की जानी है।
