शुक्र-मंगल की युति अशुभ इन 4 राशियों के लिये होगी कष्टकारी, 6 जनवरी से रहें सावधान
नई दिल्ली. द्रिक पंचांग के मुताबिक नये वर्ष की शुरूआत होते ही जनवरी में शुक्र-मंगल ग्रह आपस में बहुत ही ज्यादा नजदीक आने वाले हैं। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को स्वभाव से एक -दूसरे के विपरीत माना जाता है। इसलिये जब यह इतने पास होते हैं तो इसे शुक्र-मंगल ग्रह युद्ध की स्थिति कहा जाता है।
पंचांग के अनुसार यह अशुभ युति 6 जनवरी की सुबह करीब 8.19 मिनट से शुरू होगी। यह स्थिति लगभग 4 दिनों तक बनी रहेगी। 10 जनवरी की सुबह करीब 9.13 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक जब ग्रहों में युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होगी है तो उसका सबसे अधिक प्रभाव उन्हीं राशियों पर पड़ता है। जिन पर यह ग्रह शासन करते हैं।
4 राशियों में शुक्र-मंगल ग्रह युद्ध जैसे हालात
मेष
मेष राशि के स्वामी मंगल है। इसलिये इस युति का प्रभाव मेष पर अधिक पड़ सकता है। इस बीच गुस्सा जल्दी आ सकता है। बिना सोचे-समझे फैसले ले सकते है। कामकाज में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। रिश्तों में भी टकराव की स्थिति बन सकती है। इसलिये बोलचाल में संयम रखना जरूरी है। सेहत के मामले में भी थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है।
वृषभ
शुक्र-मंगल की यह स्थिति वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों में तनाव ला सकती है। छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ सकते है। पैसों के मामले में भी लापरवाही से बचना आवश्यक है। वरना खर्च अचानक बढ़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लेना और भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिये लाभदायक रहेगा।
तुला
शुक्र-मंगल की यह स्थिति तुला राशि वालों के लिये मानसिक उलझनें पैदा कर सकती है। रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती है। मन अशांत रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से बहस या टकराव से बचना आवश्यक है। इस बीच संतुलन बनाये रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
वृश्चिक
इस समय गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। काम में रूकावटें आ सकती है। मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। दाम्पत्य जीवसन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। इस बीच शांत रहकर फैसले लेना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।
