ग्वालियर न्यू ईयर 2026 के स्वागत के लिए तैयार, पंजाबी सिंगर अल्फाज देंगे परफार्मेंस

ग्वालियर. नए साल के स्वागत को लेकर ग्वालियर पूरी तरह जश्न के रंग में रंग चुका है। 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट्स में भव्य तैयारियां की गई हैं। अलग-अलग थीम पर न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक का खास तड़का रहेगा।


न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर खास इंतजाम
हाइवे पर स्थित रेशम तारा रिसॉर्ट में पंजाबी सिंगर अल्फाज के तड़कते-भड़कते गानों पर युवाओं के झूमने की तैयारी है। वहीं होटल क्लार्क्स इन सुइट्स, होटल रेडिसन और जीवाजी क्लब में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। युवा कपल्स और युवाओं में इन पार्टियों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
होटल-रिसॉर्ट्स में भी खाने-पीने और मनोरंजन की व्यवस्थाएं की जा रही
होटल रेडिसन में दो अलग-अलग सेलिब्रेशन आयोजित किए जाएंगे। एक ओर सूफियाना माहौल में संगीत की महफिल सजेगी, तो दूसरी ओर बॉलीवुड नाइट में डीजे और लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य होटल-रिसॉर्ट्स में भी खाने-पीने और मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *