2026 में 7 बड़े बदलाव, नए साल में बढ़ सकती है सैलरी-पेंशन

नई दिल्ली. नए साल में सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर्ड लोगों की पेंशन बढ़ सकती है। वहीं 1 जनवरी से सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दाम 2 से 3 रुपए तक कम हो जाएंगे। हालांकि कई बचत योजनाओं पर ब्याज भी घट सकता है। इसके अलावा ₹12 लाख की कमाई टैक्स फ्री हो जाएगी।


8वें वेतन आयोग से बढ़ सकती है सैलरी
केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लागू करने का ऐलान किया है। अभी टाइमलाइन नहीं बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है यह जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और अलाउंस को रिवाइज करना है। इससे कर्मचारियों को मिलने वाली रकम बढ़ेगी।
सीएनजी और घरेलू पीएनजी सस्ती होंगी
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने 1 जनवरी 2026 से गैस ट्रांसपोर्टेशन चार्ज को कम किया है। इसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में सीएनजी और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की कीमतें 2-3 प्रति यूनिट तक घट जाएंगी।
12 जनवरी से दिन में रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार जरूरी
12 जनवरी से ऐसे यूजर्स जिनका अपना आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वो सुबह 8 से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। ये नियम केवल रिजर्व टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन के लिए हैं। रिजर्वेशन के लिए ट्रेन डिपार्चर की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। जिस दिन ये बुकिंग खुलती है इसे ही पहला दिन माना जाता है। इसका मकसद ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना है और फर्जी अकाउंट्स के जरिए होने वाली बुकिंग को रोकना है।
नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा
1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा। यह 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। सरकार का कहना है कि नया बिल टैक्स कानूनों को आसान बनाएगा। इससे टैक्स रेट में कोई बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *