बाबा साहेब एवं देश के महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में कांग्रेस नहीं करेगी सहन-कांग्रेस

ग्वालियर -भारत के संविधान निर्माता, दलितों और शोषित वर्ग के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा, अनुचित बयान या टीका-टिप्पणी को कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने आज बाबा साहेब एवं अन्य देश के महापुरुषों पर अभद्र भाषा और टीका टिप्पणी करने पर कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरुषों का अपमान न केवल संविधान की आत्मा पर प्रहार है, हमेशा से बाबा साहब और देश के सभी महान महापुरुषों का सम्मान करती आई है, और ऐसा कोई भी कार्य जो उनके योगदान को धूमिल करने का प्रयास करे, उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाही करे।
बाबा साहेब एक क्रांतिकारी विचारक, समाज सुधारक और भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे। बाबा साहेब का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। बाबा साहेब ने महिलाओं, मजदूरों तथा शोषितों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। सबसे बड़ा योगदान उनका है भारतीय संविधान का निर्माण, जो आजादी के बाद देश को एक मजबूत, समावेशी और न्यायपूर्ण ढांचा प्रदान करता है।
अगर प्रशासन इस परं विशेष ध्यान नहीं देगा और दोषियों पर सख्ती नहीं बरतेगा, तो कांग्रेस कार्यकर्ता विवश होकर सड़कों पर उतरेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *