होटल संचालक से रूम बुक कराने आये युवकों से मारपीट, किराये को कम कराने को लेकर हुआ था विवाद
ग्वालियर. दोस्त को ठहराने के होटल में रूम बुक कराने गये युवकों का किराये कम कराने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि होटल संचालक और स्टाफ के साथ मारपीट हो गयी, इसके बाद होटल में तोडफोड़ भी की है। घटना सोमवार की रात ठाठीपुर इलाके के मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्शन की है। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।
क्या है मामला
थाटीपुर निवासी विवेक भदौरिया का एक दोस्त बाहर से ग्वालियर आया था। उसे ठहराने के लिए विवेक मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्शन पहुंचा और रूम बुक करने की बात की। होटल रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी ने एक दिन का किराया दो हजार रुपए बताया और एडवांस पेमेंट की मांग की। विवेक ने कहा कि उसके दोस्त आ रहे हैं, उनके आते ही वह पैसे दे देगा, लेकिन होटल स्टाफ ने बिना भुगतान रूम बुक करने से इनकार कर दिया। इस पर विवेक ने किराया ज्यादा होने की बात कहते हुए विरोध किया। होटल स्टाफ ने साफ कह दिया कि इसी रेट पर रूम मिलेगा, सस्ता चाहिए तो कहीं और देख लें।
मारपीट और तोड़फोड से बढ़ा मुंहवाद
किराया कम न करने की बात पर विवेक भदौरिया और उसके साथ आये 2 दोस्तों को नागवार गुजरा। रिसेप्शन पर पहले कहासुनी हो गयी। फिर मामला झगड़े में बदल गया। इसी बची होटल संचालक रक्षित गुप्ता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। होटल स्टाफ का आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन तोड़ दिये और रिसेप्शन काउंटर पर भी तोडफोड़ की।
