गांधी-वाड्रा परिवार पहुंचा सवाई माधोपुर, प्रियंका के बेटे रेहान-अवीवा की सगाई की है तैयारी

नई दिल्ली. गांधी परिवार में जल्दी ही बैंड-बाजा-बारात की धूम मचने वाली है। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान के सिर सेहरा सजने की तैयारी है। मंगलवार की सुबह सगाई की खबरें आम रहीं और इस दौरान सामने आया कि गांधी -वाड्रा परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा है। अभी तक दुल्हन बनने वाली अवीवा बेग के परिवार को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली बेस्ड व्यापारी इमरान बेग की बेटी है। उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजायनर है।
रणथंभौर के होटल में ठहरा है परिवार
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी, रॉबर्ट बाड्रा सहित गांधी-वाड़ªा परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली से सड़क मार्ग के माध्यम से सवाई माधोपुर पहुंचे हैं। परिवार रणथंभौर के नेशनल पार्क के पास स्थित होटल शेरबाग में ठहरा हुआ है। पारिवारिक कार्यक्रमों में तहत रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई का समारोह आयोजित किया जाना है। इसके साथ गांधी-वाड्रा परिवार नये वर्ष का जश्न भी मनायेगा।
फोटोग्राफी में दिलचस्पी है अवीवा की
सार्वजनिक समारोह में में कम नजर आने वाले रेहान राजनीति में आयेंगे या नहीं, इसे लेकर भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं हैं। आपको बता दें कि अवीवा बेग के परिवार गिनती वाड्रा परिवार के नजदीकियों में होती है। अवीवा ने शुरूआती पढ़ाई दिल्ली से ही करने के बाद मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में भी डिग्री हासिल की है। अवीवा बेग भी रेहान की तरह ही फोटोग्राफी में रूचि रखती है और फोटोग्राफर है। नये साल से पूर्व इस खुशहाल रिश्ते की ऑपचारिक शुरूआत होने जा रही है। सगाई समारोह राजस्थान में हो सकता है। 2-3 दिन का एक निजी आयोजन होगा। हालांकि सगाई की तारीखें अभी सामने नहीं आयी है। जनवरी 2026 की शुरूआत में सगाई होने की संभावनायें जताई जा रही है।
रेहान की नेचर, ट्रैवलिंग की फोटोग्राफी दिलचस्पी है
गौरतलब है कि 25 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल ऑर्टिस्ट है। डार्क परसेप्शन नाम से सोलो एग्लीबिशन कर चुके रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रेवलिंग में दिलचस्पी रखते है। काला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव रखने वाले रेहान राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड़ा ने शुरूआती पढ़ाई दिल्ली में ही करने के बाद देहरादून और लंदन से आगे की शिक्षा प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *