ग्वालियर की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ई-बसों के लिये तैयार किया जा रहा स्टैंडआईएसबीटी पर चार्ज होंगी एक साथ 20 बसें

ग्वालियर। शहर में वर्ष 2026 में  100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी। इन बसों के आने से ISBT  बस स्टैंड तक यात्रियों को पहुंचने के लिए आसानी से साधन मिल सकेगा। इसके लिए स्मार्ट और आधुनिक बस ई-बस स्टैंड बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही इन दोनों स्टैंडों पर बसों के चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। बस स्टैंड और चार्जिंग प्वाइंट बनने से केंद्र सरकार ई-बसों का संचालन कर शहर में यातायात का स्तर कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बड़े-बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ किया है।
ग्वालियर को मिली 100 इलेक्ट्रिक बसें
इसके चलते ग्वालियर को भी 100 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं, लेकिन ग्वालियर में बस स्टैंड एवं चार्जिंग स्टेशन न होने के कारण इन बसों के आने का मार्ग नहीं खुल पा रहा था।स्मार्ट सिटी एवं ISBT  पर इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट एवं स्टैंड बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह कार्य लगभग फरवरी माह में पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा चयनित किया गया बस ऑपरेटर इन बसों के संचालन के लिए आएगा। जगह तय होने के बाद बसों के रूट तय किए जाएंगे। इस प्रकार लगभग अप्रैल माह से अंत तक ग्वालियर में इलेक्ट्रिक बसें चल सकेंगी।
एक चार्ज में पूरे दिन दौड़ सकेंगी बसें
ग्वालियर के आईएसबीटी पर पीएम ई-बस सेवा की 40 बसों के लिए स्टैंड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही आईएसबीटी पर 5 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, जिसमें एक साथ 10 बसें चार्ज हो सकेंगी। इसी प्रकार स्मार्ट सिटी पर बनाए जा रहे स्टैंड पर 60 बसें खड़ी होंगी, वहां पर 10 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। वहां पर एक साथ 20 बसें चार्ज हो सकेंगी।
बस के हर रूट पर बनाए जाएंगे कई स्टॉपेज
ग्वालियर में बस को पर्याप्त मात्रा में सवारियां मिल सकें, इसके लिए जगह-जगह बस स्टॉपेज बनाए जाएंगे। बस स्टॉपेज से स्थान बसों के संचालन वाला ठेकेदार तय करेगा, जिससे बस में अधिक से अधिक सवारियां आ सकें।
मऊआ के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
ISBT एवं स्मार्ट सिटी पर चल रहे बस स्टैंड के निर्माण कार्य का इंडियन अर्बन ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (मऊआ) के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ग्वालियर में आ रही ई-बस एक बार चार्ज होने पर 200 किमी का सफर कर सकेगी। निगम के अधिकारियों की योजना है कि एक बार में बस करीब 160 से 180 किमी चलाने के बाद उसे सीधे बस स्टैंड पर खड़ा किया जाएगा। जहां से चार्ज करने के बाद उसे फिर से शहर में दौड़ाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *