केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा, गृह मंत्रालय ने भोपाल-दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई
नई दिल्ली. केद्रींय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद देर रात भोपाल और दिल्ली दोनों जगह उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कडा किया गया है। भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की। वहीं दिल्ली सिथत सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढाई गई। शिवराज पर पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से दिलचस्पी दिखाने की जानकारी मिली है।

सुरक्षा बढाने को लेकर जारी गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जंाच की गई है। पत्र में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप् से समायोजित करें।
जेड प्लस मिलने के बाद भी अतिरिक्त सुरक्षा
शिवराज सिंह चौहान पहले से ही जेड+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं। इसके बावजूद गृह मंत्रालय को नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश भेजा है।
