पति ने पत्नी की कैंची से काटी नाक, बहन बोली-पति और सास नहीं करते हैं पसंद, पति लहूलुहान छोड़कर भागा आरोपी पति

ग्वालियर. घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की कैंची से नाक काटने के बाद आरोपी पति वारदात के बाद उसे लहूलुहान का मौके से फरार हो गया। घटना शनिवार की दोपहर की है। घायल पत्नी को उसकी जेठानी अस्पताल लेकरगयी। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की खबर मिलते ही महिला के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महाराजपुरा थाना इलाके भारत मार्केट के पास रहने वाली पूनम तोमर के साथ यह घटना घटी। उनके पति धर्मेन्द्र ने पत्नी से हुए विवाद के बाद मारपीठ की और नाक काट दी धर्मेन्द्र शराब पीने का आदी है। अक्सर पूनम के साथ झगड़ता रहता था। घटना के बाद वह पूनम को घायलावस्था में छोड़कर चला गया। पूनम को उनकी जेठानी ट्रॉमा सेंटर ले गयी, जहां पर उसका इलाज जारी है।
हम निभा रहे थे, झूठ बोलकर की थी शादी
महिला की बहन पूजा ने बताया कि पहले तो इन्होंने कई झूठ बोलकर शादी कर ली। अब बहन को पसंद नहीं आने का कहकर विवाद करने लगे। हम यही सोच रहे थे कि शादी हो गई तो निभा लें। पूजा ने बताया कि पूनम का पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। ये दो भाई हैं। एक ही कॉलोनी में अलग-अलग रहते हैं। आज 12 बजे यह घटनाक्रम हुआ। जिसका पता सबसे पहले पूनम की जेठानी को चला और वे पूनम को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज शुरू करवाया। सूचना मिलते ही मैं भी वहां पहुंच गई। पूनम के ससुर विश्वनाथ सिंह का निधन लगभग एक माह पूर्व हार्ट अटैक से हो गया था।

