LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कृषि मंत्री को सदन में आया चक्कर, हुए बेहोश

भोपाल. कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना मंगलवार को सदन में बेसुध हो गए। उन्हें चक्कर आया और वे अपने स्थान पर एक तरफ झुक गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें देखा और वे वहां पहुंचे। इससे सदन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसे देख अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। इस बीच मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य मंत्री पहुंचे और फिर अस्पताल ले जाया गया। जहां आराम करने की सलाह दी गई।

MP Vidhan Sabha Winter Session 2025 LIVE Updates; Mohan Yadav BJP Congress MLA | Farmers | सीहोर के VIT यूनिवर्सिटी में हिंसा पर कांग्रेस का हंगामा: नगरपालिका-परिषद अध्यक्षों के ...

कृषि मंत्री सदन में हुए बेहोश
प्रश्नकाल के दौरान सवा 11 बजे के करीब कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना अपने स्थान पर बैठे थे। उन्हें खांसी आई और चक्कर आने लगा। बेसुध होते हुए वे एक तरफ झुकने लगे। सदन से निकल रहे म़ुख्यमंत्री ने उन्हें देखा और आसन के पास पहुंचे। इतने में पास बैठे विश्वास सारंग तेजी से आगे बढ़े। अन्य सदस्य भी वहां पक्ष-प्रतिपक्ष के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे। स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की और अपने स्थान से नीचे पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *