शॉर्ट एनकाउंटर में रेप केस आरोपी सलमान गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती
भोपाल. रायसेन रेप केस के मामले में आरोपी सलमान का पुलिस के साथ शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। इससे पहले खबर आयी थी कि एमपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रायसेन जिले की पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर के वार्ड नम्बर 11 स्थित एक चाय की शॉप से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर 30 हजार रूपये का इनाम घोषित कर किया गया था। जैसे ही सलमान चाय पीने दुकान पहुंचा तो पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया।
गोहरगंज पुलिस उसे रायसेन ले जा रही थी। इस बीच गाड़ी पंचर हुई और उसे भागने का प्रयास किया तो इसके बाद उसका एनकाउंटर हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने जरूरी कार्यवाही के बाद सलमान को गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। यह गिरफ्तारी भोपाल के गांधीनगर थाना इलाके के वार्ड नम्बर 11 में हुई थी। गोहरगंज पुलिस आरोपी ‘‘जय मां भवानी हिन्दू संगठन’’ के कार्यकर्त्ता थाने पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था।
चाय पीने निकला और पकड़ा गया
पुलिस को इनपुट मिला था कि 30 हजार रूपये का इनामी बदमाश सलमान गांधीनगर इलाके में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस निगरानी कर रही थी। जैसे ही सलमान वार्ड नम्बर 11 स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचा तो पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

