Entertainment

EntertainmentLatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Salman khan को सांप ने काटा

मुंबई. अभिनेता सलमान खान (Salman khan ) को शनिवार की रात (25 दिसम्बर) की देर रात को सांप ने काट लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान (Salman khan ) को पिछली रात पनवेल स्थित अपने फॉर्म हाउस पर सांप ने काटा है और इसके बाद अभिनेता सलमान खान (Salman khan ) को कामौथै अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया है।
उपचार के बाद सलमान (Salman khan ) का डिस्चार्ज कर दिया गया है। सलमान सुबह 9 बजे अपने फॉर्म हाउस लौटे। उनकी तबियत अब ठीक है। सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फॉर्म हाउस गये थे। गौरतलब है कि यह इलाका पहाडि़यों और वनक्षेत्र से चारों ओर से घिरा हुआ है। यहां पर अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।

EntertainmentLatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

TANSEN SAMAROH- “गमक”- सूफियाना कलामों से महकी तानसेन की धरती, पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली व लखविंदर बडाली ने बहाई सूफियाना संगीत की सरिता

ग्वालियर देश और दुनिया में सुविख्यात पंजाबी सूफियाना गायकी के सरताज पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली एवं उनके सुयोग्य पुत्र उस्ताद लखविंदर बडाली ने अपनी जादुई आवाज़ में सूफियाना कलाम सुनाकर सुधीय रसिकों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। सूफियाना पंजाबी जुबान में पगे रसों में डूबकर रसिक झूम उठे तो सुर सम्राट तानसेन की देहरी मीठे मीठे रूहानी संगीत से महक उठी। मौका था तानसेन समारोह (TANSEN SAMAROH) की पूर्व संध्या पर शनिवार की देर शाम हजीरा चौराहे के समीप इंटक मैदान पर आयोजित हुए उप शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम पूर्वरंग “गमक” का।
उस्ताद पूरन चंद वडाली अपने पुत्र लखविंदर वडाली के साथ गमक के मंच पर अवतरित हुए , सारा पंडाल मानो उठ खड़ा हुआ, तालियों की गड़गड़ाहट से रसिकों ने उनका स्वागत किया। जवाब में उस्ताद पूरन चंद वडाली ने शेर पढ़ा – ” जितना दिया है सरकार ने मुझको उतनी मेरी औकात नहीं, ये तो करम है उनका बरना मुझमें तो कोई बात नहीं।
वे आगे बोले तानसेन (TANSEN SAMAROH)  कहीं गए नही वो तो रूहानी आत्मा है जो यहीं है ये हमारा सौभाग्य है कि आज उनके दर पर हम हाजिरी लगाने आये हैं। पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली एवं लखविंदर बडाली ने “आज की बात फिर नहीं होगी, ये मुलाकात फिर नहीं होगी”.. शेर के बाद “तुझे देखा तो लगा मुझे ऐसे, जैसे मेरी ईद हो गई…” कलाम सुनाकर अपने गायन का आगाज़ किया। इस कलाम के माध्यम से उन्होंने जब बताया कि ईश्वर, अल्लाह ,मंदिर व मस्जिद में कोई भेद नहीं तो ऐसा लगा मानो सर्व धर्म सम्भाव से ओत-प्रोत गंगा-जमुनी तहजीब के झरने फूट पड़े हैं। सर्द मौसम में जमी महफ़िल में पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली एवं लखविंदर बडाली ने जब अमीर खुसरो रचित प्रसिद्ध कलाम “खुसरो रैन सुहाग की जो जागी पी के संग” से अपनी सूफियाना गायकी आगे बढ़ाई तो सम्पूर्ण वातावरण में गरमाहट दौड़ गई।
अगली प्रस्तुतियां भी लाजवाब रहीं। ” तू माने या माने दिलदारा असां ते तैनूं रब मनया” इस कलाम को भी उन्होंने पूरी शिद्दत से पेश किया। इसके बाद ” वे माहिया तेरे बेखन नूं” और नी मैं कमली यार दी कमली” जैसे पंजाबी और सूफियाना रचनाओं को पेश कर वडाली पिता पुत्र ने रसिकों को ऐसा रसपान कराया कि रसिक मानो सुध बुध खो बैठे। सूफियाना अंदाज पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली एवं लखविंदर बडाली के कलाम, भजन व गीतों में ही नहीं उनके मिजाज में भी झलकता है। गायकी से ईश्वर की इबादत के लिए बडाली घराना जाना जाता है। विश्व भर में सूफी संगीत को सिद्ध प्रार्थना के स्वर के रूप में स्थापित करने का श्रेय पद्मश्री पूरनचंद्र और उनके घराने को ही है। “गमक” में पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली एवं लखविंदर बडाली ने अपनी रूहानी गायकी से रसिकों को इसका एहसास करा दिया।
उस्ताद पूरनचंद वडाली की गायकी की एक खास बात ये है कि उसमें कोई सिलसिला का योजना नहीं है। वे कहीं से भी कुछ भी गाते हैं और जो गाते हैं वो लाजवाब ही होता है, उसमें आपको संगीत के सभी तत्व मिलेंगे। अपने सूफी गायन में वे कहीं से भी आलाप उठा लेते हैं तो तान का अंग भी वे खूब लेते हैं , गमक और मींड का कमाल भी आपको उनकी गायकी में सुनने को मिलेगी वडाली परिवार के पिता-पुत्र की जो सलाम, नमस्ते, आदाब के बाद अपने चिर-परिचित अंदाज में श्रोताओं का स्वागत कर सबसे पहले एक शेर सुनाया। इसके के बाद एक से बढ़कर एक सूफियाना प्रस्तुतियों से सभी को प्रसन्न कर दिया। पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली एवं लखविंदर बडाली द्वारा गाए गए एक से बढ़कर मीठे-मीठे कलामों की साक्षी बनी इस सुरमयी शाम को रसिक शायद ही कभी भुला पायेंगे।
आरंभ में प्रमुख सचिव संस्कृति  शिवशेखर शुक्ला व संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना सहित अन्य अतिथियों ने पद्मश्री पूरन चंद वडाली व लखविंदर वडाली सहित सभी संगत कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक  जयंत माधव भिसे व उपनिदेशक राहुल रस्तोगी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आशीष तिवारी, अतिरिक्त प पुलिस अधीक्षक सुश्री हितिका वासल, नगर निगम अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य गणों सहित बड़ी संख्या में संगीत रसिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक आनंद ने किया।
पद्मश्री पूरनचंद्र बडाली एवं लखविंदर बडाली के गायन में उनके साथ तबले पर रौशनलाल, ढोलक पर राकेश कुमार, की बोर्ड पर मुनीश कुमार, ऑक्टोपैड पर राजिंदर सिंह एवं गिटार पर दानिश कुमार ने साथ दिया। कौरस में सुभाष सिंह ,अजय कुमार,गगनदीप सिंह, मौसम अली एवं जयकरण ने साथ दिया।
जब बिना साउंड सिस्टम के दो घण्टे किया गायन
पद्मश्री पूरन चंद वडाली ने एक रोचक वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि वो एक बार आगरा के फतेहपुर सीकरी में तानसेन की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने गए थे। वहाँ किसी ने बताया कि सुर सम्राट तानसेन, बादशाह अकबर के लिए बिना किसी प्रकाश और साउंड के गायन करते थे। हमनें भी लगभग दो घंटे बिना किसी साउंड के उसी स्थान पर बैठकर सूफियाना गायन पेश किया

EntertainmentLatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जब फूट फूट कर रोने लगी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, भीड़ में गंदी नीयत से छू रहे थे मनचले

नई दिल्ली. अक्सर देखने मेंआया कि स्टार अपनी सुरक्षा पर खूब पैसा खर्च करते हैं। ऐसा इसलिये भी है कि भीड़ में उनके साथ अभद्रता होने के चांस काफी अधिक होते हैं। जरा भी भी सुरक्षा में चूक जिन्दगी भर का सबक दे जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ। जब उन्हें भीड़ में कुछ अराजक तत्व गलत नीयत से छूने लगे थे।
गलत तरीके से छूआ
2010 में फिल्म दबंग के एक इवेंट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को देख भीड़ इतनी अधिक बढ़ गयी थी कि एक्ट्रेस को कुछ लोगों ने जबरदस्ती छूने की कोशिश की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। इस घटना से एक्ट्रेस इतनी अधिक हिल गयी थी कि वहीं पर फूट फूटकर होने लगी थी।
केरियर में सफलता पाने का प्रयास
सोनाही सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक सेलिब्रिटी फैमिली से आती है। इंडस्ट्री में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा  (Shatrughan Sinha) के नाम का सिक्का चलता है। इसके अलावा वह एक मिनिस्टर भी रह चुके हैं। तो ऐसे में सोना पर हमेशा एक प्रेशर रहा है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा हे। हालांकि उनका फिल्मी करियर इतना सक्सेसफुल नहीं रहा है। जितना उनके पिता का रहा है लेकिन एक्ट्रेस जी जान से अपनी कोशिशों से जुटी हुई है।
इस अभिनेता के साथ जुड़ा नाम
सोनाही सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही हुमा कुरेशी के साथ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ जहीर इकबाल भी होंगे। जिनके साथ एक्ट्रैस का नाम काफी जोड़ा जा रहा है। जहीर इकबाल के केरियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्ल्यू किया था।

EntertainmentLatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

एक्ट्रेस भूमि पेडनकर का कातिलाना अन्दाज, तस्वीरें देखकर फिदा हुए फैंस

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर   (Bhumi Pednekar)  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आये दिन फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें शेयर करती है और हाल ही में उन्होंने बोल्ड अवतार में अपनी ताजा पिक्चरें शेयर की है। जो कि इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

हेवी जूलरी में ढा रहीं कहर

इन तस्वीरों में भूमि बेहद बोल्ड एण्ड ब्यूटीफुल अन्दाज में दिखाई दे रही है। वह गोल्डन मोनोकनी और श्रग पहने हुए हैं। जो उन पर काफी सूट कर रहा है।

जमकर मिल लाइक्स और शेयर

भारी ज्वेलरी और इयर रिंग्स के साथ भूमि  (Bhumi Pednekar) ने इस लुक को कॉम्पलिमेंट किया है। खुले बालों में वह हुस्न के जलवे विखेर रही है।

ट्रांसफॉर्मेशन क्वीन हैं भूमि

कियारा आडवाणी सहित तमाम दिग्गज अभिनेत्रियों ने भूमि की फोटो को लाइक और शेयर किया है। कुछ ही घंटों में फोटोज पर बेहिसाब लाइक आ गये हैं।

'बधाई दो' में जल्द आएंगी नजर

फिजीक की बात करें तो भूमि पेडनेकर  (Bhumi Pednekar)  ने फिल्मों के लिये कई बार स्वयं को ट्रांसफॉर्म किया हे। ‘‘दम लगा के हईशा के लिये उन्होंने अपना वजन काफी अधिक बढ़ा लिया था।

तेजी से बढ़ा करियर का ग्राफ

वर्ष 2015 में दम लगा के हईशा के साथ अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली भूमि  (Bhumi Pednekar)  के केरियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है। उन्होंने फिल्मों का चुनाव बहुत सोच समझ कर किया है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

आने वाले वक्त में उनकी कई फिल्में रिलीज होनी हैं जिनका फैंस को इंतजार है. इनमें ‘मिस्टर लेले’ (Mr Lele), ‘रक्षा बंधन’ (Raksha Bandhan), ‘भीड़’ (Bheed) और ‘भक्षक’ (Bhakshak) जैसी फिल्में शुमार हैं.

 

EntertainmentLatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

इनकम टैक्स का छापा-सोनू सूद 5500 रूपये लेकर मुंबई पहुंचे थे आज 130 करोड़ रूपये की संपत्ति के हैं मालिक

मुंबई. इनकमटैक्स विभाग (आईटी) की टीम बुधवार को अचानक फिल्म अभिनेता सोनू सूद के मुंबई कार्यालय पहुंच गयी। जांच के बाद इसके कारण जो भी सामने आये, लेकिन अब देशभर के लोगों को उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी है। क्या आप जानते हैं कि सोनू सिर्फ 5500 रूपये लेकर मुंबई आये थे। आज 48 वर्ष का यह मसीला लगभग 130 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया है।
सोून एक फिल्म के 2 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं
एक रिपोर्ट के अनुसार सितम्बर 2021 में सोनू सूद की कुल सम्पत्ति 130 करोड़़ रूपये (17 मिलियन डॉलर) हे। सोनू अभी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। उन्हें हिन्दी, तेलगू, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में काम के लिये जाना जाता है। ब्राण्ड एण्डोर्समेंट उनकी इनकम का मेन सोर्स है। वह हर फिल्म के लिये करीब 2 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। उनका अपना एक प्रॉडक्शन हाउस है, जिसका नाम शक्ति सागर प्रॉडक्शन है। यह उनके पिता के नाम पर है। सोनू अभी तक लगभग 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं। ब्राण्ड एंडोर्समेंट और फिल्मों से वह हर माह लगभग एक करोड़ रूपये कमाते हैं यानी साल में कुल 12 करोड़ रूपये ।

घर और कारों का कलेक्शन
सोनू अपने परिवार के साथ अंधेरी के लोखंडवाला में 2600 स्क्वायर फुट के 4BHK अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई में 2 और फ्लैट हैं। उनके गृहनगर मोगा में भी उनका एक बंगला है। उनका जुहू में एक होटल है। इसे उन्होंने लॉकडाउन के दौरान आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए खोल दिया था। इसके अलावा सोनू के कार कलेक्शन में 66 लाख की मर्सिडीज बेंज एमएल क्लास 350 सीडीआई, 80 लाख की ऑडी क्यू7 और 2 करोड़ की कीमत वाली पोर्श पनामा भी शामिल है।

EntertainmentFEATURED

Music is Passion

Vivamus vitae ante blandit, euismod nibh at, consectetur purus. Phasellus tincidunt pulvinar suscipit. Fusce venenatis mauris sem, nec commodo nibh tristique suscipit. Praesent tellus tellus, sodales laoreet luctus congue, vestibulum ut tortor. Curabitur nec lobortis mauris. Curabitur faucibus nec libero at pellentesque. Sed ac enim sed erat lobortis interdum vel ut urna. Cras erat libero, ornare a lacus vel, placerat ullamcorper elit. Sed ultricies posuere ipsum, nec sodales sapien viverra id. Curabitur nec velit posuere, scelerisque purus quis, porta dui.

EntertainmentFemaleSportsस्वास्थ्य

Women’s Relay Competition

The young team of Franziska Hildebrand, Franziska Preuss, Vanessa Hinz and Dahlmeier clocked 1 hour, 11 minutes, 54.6 seconds to beat France by just over 1 minute. Italy took bronze, 1:06.1 behind.

Germany missed six targets overall, avoiding any laps around the penalty loop.

Maria Dorin Habert of France, who has two individual gold medals at these worlds, passed Russia and France on the last leg and to take her team from fourth to second.

EntertainmentSportsTOP STORIES

Smith Handed His Place in History

Ut dictum ligula nisi, at mollis mi sagittis eu. Fusce vitae turpis placerat magna pellentesque pharetra vel et enim. Phasellus aliquam id metus a luctus. Etiam euismod enim id imperdiet dictum. Aenean porttitor ex eu velit mattis, id tempus leo blandit. Nullam rutrum congue magna quis scelerisque. Fusce venenatis ante sed metus auctor, eget facilisis ligula faucibus. Maecenas mattis, felis quis vulputate rutrum, ipsum eros maximus risus, ut aliquam sem nisi pharetra augue. Ut aliquet orci sed urna mattis, tempor auctor odio sodales. Donec ullamcorper dapibus lacus. Integer nulla velit, ornare et odio id, tincidunt efficitur quam. Nunc id metus sodales, tristique quam sed, commodo velit. Aenean lacinia turpis turpis, vel varius neque congue vitae. Donec ultrices lobortis rutrum.

EntertainmentFEATUREDGeneral

A Paradise for Holiday

Chocolate bar marzipan sweet marzipan. Danish tart bear claw donut cake bonbon biscuit powder croissant. Liquorice cake cookie. Dessert cotton candy macaroon gummies sweet gingerbread sugar plum. Biscuit tart cake. Candy jelly ice cream halvah jelly-o jelly beans brownie pastry sweet. Candy sweet roll dessert. Lemon drops jelly-o fruitcake topping. Soufflé jelly beans bonbon.

Sweet roll liquorice sugar plum soufflé halvah. Sugar plum gingerbread powder marshmallow jujubes gummies halvah jelly beans apple pie. Soufflé cookie pudding dragée topping croissant muffin. Bonbon gummi bears jelly beans soufflé jujubes. Jelly biscuit sugar plum ice cream. Bear claw powder dessert toffee tiramisu powder powder.