PMO का फर्जी अधिकारी या ठगी का शिकार, मोदी के कार्यक्रम से रोहन के नये खुलासे
मुंबई. बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) पर फर्जी पीएमओ पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख को 11 सितम्बर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। रोहन पारेख के साथ उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुण्डे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास लायसेंसी हथियार भी मिला था। इस मामले में तीसरा वांछित आरोपी प्रथमेश बागुल है।
रोहन 7 सितम्बर को बीकेसी पहुंचा था
पुलिस के अनुसार रोहन पारेख 7 सितम्बर की शाम को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अंदर चले गये। पारेख के बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे ने भी अंदर जाने की कोशिश की। उसके पास हथियार थे। जिसकी वजह से डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद पारेख वापिस आये और अपना पीएमओ का कथित पहचान पत्र दिखाया। कार्ड पर जारी होने की तारीख तो थी। लेकिन वैलिडिटी यानी वैधता की तारीख नहीं थी। जो आमतौर पर सरकार द्वारा जारी आइडेंटिटी कार्ड पर होती हैं इस कार्ड पर जारी करन वाले के हस्ताक्षर तो थे। लेकिन उनका पद नहीं लिखा था। इस कार्ड में रोहन पारेख को ग्रेड सी अधिकारी बताया गया था।
निजी काम से BKC गया था रोहन: पारेख के वकील का दावा
रोहन पारेख और उनके बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में तीसरा वांछित आरोपी प्रथमेश बागुल है । पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच इस घटना की जांच कर रही है। मामले में, रोहन पारेख को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को BKC के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का शुभारंभ करने वाले हैं। इस दौरान वे लोगों को संबोधित भी करेंगे. हालांकि, मुंबई पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि सोमवार को हुई घटना का प्रधानमंत्री के दौरे से कोई संबंध नहीं था।
