बेकाबू कार ने भारतसिंह कुशवाह को कुचला, घटना एसपी ऑफिस की सामने की है, मौके से कार चालक फरार

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित एसपी ऑफिस के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। घटना एसपी ऑफिस के ठीक सामने अनियंत्रित कार ने ऑटो रिक्शा, मोटरसाईकिल सहित कई वाहनों अपनी चपेट में लेते जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों से भरा ऑटो सड़क पर पलट गया। सड़क दुर्घटना में भारतसिंह कुशवाह सहित 3 लोग घायल हो गये। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है।

घटना थाना विश्ववि़द्यालय इलाके स्थित मुख्य मार्ग की है। हादसे का सीसीटीवसी फुटेज सामने आया है। जिसमंे कार चालक ने ऑटो में टक्कर मारी दी जिससे ऑटो पलट गया
पुलिस का कहना है
पुलिस के मुताबिक एसपी ऑफिस के सामने कार की टक्कर से ऑटो पलटने और कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की घटना हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया गया है और गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
।
