फिजियोथेरेपी दिवस पर न्यू जयारोग्य अस्पताल में लगा शिविर, 500 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

ग्वालियर – जयारोग्य अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में फिजियोथेरेपी दिवस पर मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जो सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ जीआर मेडीकल कॉलेज डीन डॉ आरकेएस धाकड़ व जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर उनके साथ अस्थि रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र सिंह यादव, फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वैभव चौबे उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 500 से ज्यादा मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ ने कहा कि अन्य विभाग में भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। वहीं जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने बताया कि शिविर में आए मरीजों के पंजीयन के लिए एक अलग से खिड़की की व्यवस्था की गई थी। ये फिजियोथेरेपी शिविर पूरी तरह से सफल रहा। फिजियोथैरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वैभव चौबे ने कहा कि फिजियोथेरेपी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके,यही हमारा उद्देश्य है।
आज शिविर में ग्वालियर ही नहीं वरन कैलारस, अंबा, पोरसा, श्योपुर, शिवपुरी, डबरा आदि समीपवर्ती जिले से भी मरीज आए। शिशु रोग विभाग की विशेषज्ञ डॉ.नीतू अग्रवाल ने फिजियोथेरेपी विभाग को मशीन भेंट की। फिजियोथेरेपी दिवस पर शिविर में आए अभी मरीजों को स्वल्पहार का पैकेट वितरित किए गए। साथ ही मरीजों का स्वास्थ्य लाभ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *