सिंधु आदर्श विद्यालय में शिक्षक दिवस 23 शिक्षकों का सम्मान किया गया
ग्वालियर. सिंधु आदर्श विद्यालय में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ जिसमें लायन क्लब शाइन अध्यक्ष आरती जेठवानी के द्वारा वहां कार्यरत 23 शिक्षकों का सम्मान किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद अपर्णा पाटिल उपस्थित रहीं सिंधु आदर्श विद्यालय की समिति के पदाधिकारी,प्राचार्या एवं लायन क्लब शाइन की सचिव लायन कुमकुम चड्ढ़ा, कोषाध्यक्ष लायन पूनम कक्कड़, संयोजिका लायन शक्ति सक्सेना और संयोजिका लायन सविता विजयवर्गीय के साथ-साथ लायन के कई पूर्व और नवीन सदस्य भी उपस्थित रहे।
