
नई दिल्ली. हमास के आतंकियों ने इजराइल के सैनिकों से लेकर नागरिकों तक को अपहरण किया गया है और अपहरण करके ले गये हैं। अब इस्लामी उग्रवादी हमास ने धमकी दी कि जब भी इजराइल बिना किसी चेतावनी के फिलिस्तीनी घर पर बमबारी करेगा तो वह एक इजराइली बन्दी को मार डालेगा।

इजराइल ने गाजा पट्टी को घेरने की बड़ी रणनीति तैयार की है। यहां नाकाबंदी लगा दी है। जिससे यह आशंका बढ़ गयी कि इजराइल आसमान के साथ अब जमीनी हमले की योजना को अंजाम देने जा रहा है। हिंसा में 1500 से अधिक लोगों की जान गयी है।

दक्षिणी गाजा पट्टी में राफा शरणार्थी शिविर में इजराइली हमले में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गये हैं। अंतिम संस्कार के दौरान शोक मनाने के लिये लोग पहुंचे। परिवार के सदस्य शवों को अपने साथ ले गये।

इजराइल के हमले के बाद गाजा पट्टी में लोगों में दशहत हैं। आखों में डर देखने को मिल रहा है। गम और गुस्सा भी जाहिर किया जा रहा है। यहां लोग स्वयं और परिवार को बचाने की मशक्कत कर रहे हैं।

उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शरणार्थी शिविर में इजराइल की ओर से हवाई हमला किया गया। मौके पर फिलिस्तीनी बचावकर्मी पहुंचे।

गाजा पट्टी इलाके में लोग घरों में छिपे हुए है। बाहर निकलने में जान गंवाने का खबरा बढ़ गया है। यहां बच्चे भी डरे सहमे देखे जा रहे हैं। धरवाले सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे हैं।

इजराइल हमला में गाजा में एक फिलिस्तीनी बच्चा घायल हो गया। उसे एक डॉक्टर ने दौड़कर एम्बूलेंस तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार किया।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि शनिवार से इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 687 फिलिस्तीनी मारे गये हैं और 3,726 घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्टो और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाजा पट्टी में जिन स्थानों पर हमला किया गया। उनमें अपार्टमेंट ब्लॉक, एक मस्जिद और अस्पताल शामिल थे। हमलों में सड़कें और घर भी नष्ट हो गये है।

इजराइल ने निजी फिलिस्तीनों दूरसंचार कंपनी के मुख्यालय पर भी बमबारी की। जिससे लैण्डलाइन टेलीफोन, इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवायें प्रभावित हो गयी है।

इजराइली सेना ने कहा है कि हमने जमीन और आसमान से गाजा पट्टी को निशाना बनाया है। जिसमें एक हथियार डिपों भी शामिल था। यह गाजा की तट रेखा पर इस्लामिक जिहार और हमास के ठिकानों से संबंधित था।

इजराइल ने बताया है कि गाजा पट्टी पर घिरे हुए क्षेत्र में हवाई बमबारी की गयी है। यह सबसे बड़ी बमबारी में से एक है। इजराइल का कहना है िकवह गाजा पर पूरी तरह नाकाबंदी लगायेगा। जिसमें भोजन और ईधन के प्रवेश पर प्रतिबंध भी शामिल है।

इजराइली टीवी चैनलों ने बताया है कि हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 900 हो गयी है। लगभग 2600 जख्मी हुए है और दर्जनों को बन्दी बना लिया गया है। मरने वालों में अधिकतर इजराइली युवा थे। एक संगीत समारोह में लोगों को गोलियों से भूना गया है। वहीं, अब इजराइल ने गाजा पट्टी पर नाकेबंदी तेज कर दी है। यहां सेना ने हमास के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है।

हमास के प्रवक्ता अबू उबैदा ने बंदी बनाये गये दर्जनों इजराइलियों को मारने की धमकी दी है। उसने कहा है कि हमास किसी नागरिक के घर पर बिना किसी चेतावनी के बमबारी किये जाने पर एक इजराइयली बंदी को फांसी देगा और इसका वीडियो जारी करेगा।