ग्वालियर व्यापारी के 4 मंजिला में लगी भीषण आग, शादी गया था परिवार

ग्वालियर. शनिवार की रात लगभग 9.30 बजे जनकगंज थाना इलाके के नाका नम्बर 2 पर इलेक्ट्रिॉनिक व्यापारी धर्मेन्द्र जैन के 4 मंजिला मकान में आग लग गयी। आग 4वीं मंजिल तक पहुंच गयी, लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आसपास लगभग 25 मकान हैं, जिनमें 100-150 लोग रहते है। मकान मंें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान रखा है। जिससे भारी नुकसान की आशंका है। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गया हुआ है। फायरब्रिगेड कर्मचारियों के अनुसार आग बुझाने के लिये लगभग 4 गाडि़यां घटनास्थल पर लगाई गयी, जबकि अन्य गाडि़यां भी पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग पर काबू पाने जुटे है।

ये तस्वीरें देखिए…

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *