लूट का खुलासा-32 लाख 36 हजार रूपये में से 29 लाख 50 हजार रूपये और घटना में उपयोग वाहन जप्त, लूट को दीपक कुशवाह, विकास और विजय कंसाना ने दिया अंजाम

ग्वालियर. शराब व्यापारी के मुनीम आशाराम से हुई 32.63 लाख रूपये की लूट में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उनके कब्जे से लूट के 29 लाख 50 हजार रूपये और घटना में उपयोग की गये वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिले थे फुटेज में दिखाई देने वाले चेहरे दीपक कुशवाह, विकास गुर्जर और विजय कंसाना निवासी टेकरी के पास ग्राम केरूआ नूराबाद मुरैना के हैं। इसके बाद पुलिस लगातार इन तीनों के पीछे लगी है। दीपक कुशवाह का कोई साथी लगातार ग्वालियर में शराब करोबारी के घर के आसपास की रैकी कर रहा था।सभी आरोपी मुरैना जिले के नूराबाद थाना इलाके के केरूआ गांव के निवासी है। हालांकि जब पुलिस उनके गांव पहुंची तो वह फरार थे। पुलिस की 16 से ज्यादा टीमें मुरैना, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के विभिन्न इलाकों में दविश देकर बदमाशों को ढूंढ रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश और पुलिस के बीच अब महज चंद कदमों की दूरी है। लेकिन अब खबर आ रही है कि पुलिस आरोपियों को दबोचा है।


पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने गांव लौटे थे। जहां रूपयों के बंटवारे को लेकर उनके बीच तीखी बहस भी हुई है। इससे यह संकेत भी मिले हैं कि इस गैंग में कुछ और लोग शामिल हो सकते है। जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस को यह भी पता चला है कि लूट की योजना पहले से बनाई जा रही थी। गैंग का एक सदस्य लगातार शराब व्यापारी के लेन-देन के मूवमेंट पर नजर रखे हुए था। पुलिस अब जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा हो गया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी और अधिक बढ़ा दी गयी है।
पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद
पुलिस को जांच-पड़तालमें पता चला है कि आरोपी सुरक्षित अपने ठिकाने पर पहुंचे तो यहां पर लूट की रकम से बंटवारे को लेकर उनके बीच विवद हुआ था। विवाद के बाद अलग-अलग रास्तों पर निकले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *