ज्यातिरादित्य सिंधिया ने थामा दिग्विजय सिंह का हाथ और लेकर मंच पर गये तो बनी राजनीतिक चर्चा का विषय, सभागार में गूंज उठी तालियां

भोपाल. एक स्कूल के शुभारंभ समारोह के ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। जब कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे तो दिग्विजय सिंह मंच से नीचे बैठे थे। तब राजनीतिक गिले शिकबे को दरकिनार करते हुए सिंधिया स्वयं मंच से नीचे आये और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर मंच पर गये। ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस पहल का वीडियो अब वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात राजनीतिक गलियारे में चर्चा रहीं है।
इसे लेकर कहा जा रहा है कि विरासत का अर्थ केवल सम्पत्ति नहीं, संस्कारों और अनुभवों का हस्तान्तरण भी है। राजनीतिक गलियारे में यह भी बात सामने आयी है। भले विचारधारा अलग हों, सिंधिया दिल से आदर भाव रखते हैं।
पहले झुके सिंधिया फिर किया प्रमाण और हाथ पकउ़कर ले गये
सकारात्मक राजनीति का यह उदाहरण तब देखने को मिला जब भोपाल में स्कूल के लोकार्पण के कार्यक्रम में मंच पर आते ही ज्योतिरादित्य सिवंधिया ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सामने बैठे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पास जाकर स्नेहपूर्वक अभिवादन किया। इसके बाद उनका हाथ थामा और उन्हें मंच पर साथ लेकर आये। इस बीच पूरे सभागार में तालियां गूंज उठी।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल से मिले सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट की। खंडेलवाल की नियुक्ति के पश्चात यह उनकी सिंधिया से दूसरी महत्वपूर्ण मुलाकात है। इससे पहले, दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में सिंधिया के आवास पर एक लंबी और रणनीतिक बैठक हो चुकी है। इसके साथ सिंधिया ने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी भेंट की।
देखिए तीन तस्वीरें



