अमेरिका से हथियार-विमान नहीं खरीदेगा भारत, रक्षामंत्री ने वॉशिंगटन दौरा रद्द किया

भोपाल. टैरिफ विवाद के बीच भारत ने अमेरिका से हथियर और विमान नहीं खरीदने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार भारत ने नए अमेरिकी हथियार और विमान खरीदने की अपनी योजना को रोक दिया है। इनमें रक्षा सौदा करीब 31500 करोड रुपए का है। अफसरों के अनुसार अमेरिकी हथियारों की खरीद के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वॉशिंगटन जाने वाले थे लेकिन उनकी यात्रा रद्द कर दी गई है।

भारतीय नौसेना के लिए 6 बोइंग P8I टोही विमान और सपोर्ट सिस्टम की खरीद की घोषणा करने की योजना भी बना रहे थे। - Dainik Bhaskar
टैरिफ और द्विपक्षीय संबंधों पर स्पष्टता के बाद ही फैसला
अफसरों ने रॉयटर्स बताया कि भारत अमेरिका के साथ बातचीत करता रहेगा। टैरिफ और द्विपक्षीय संबंधों पर स्पष्टता के बाद ही फैसला लिया जा सकता है। रक्षा सौदे भी तभी आगे बढ पाएंगे। हालांकि इन सौदों को रोकने के लिए लिखित निर्देश नहीं दिए गए है। इस मुद्दे पर भारतीय रक्षा मंत्रालय और पेंटागन ने रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया।
भारत कॉम्बैट व्हीकल्स खरीदने वाले थे
भारत जनरल डायनेमिक्स लैंड सिस्टम्स के स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल्स और रेथियॉन तथा लॉकहीड मार्टिन के जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों को खरीदने वाला था। ट्रम्प और मोदी ने फरवरी में इनकी खरीद और संयुक्त उत्पादन की योजना को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *