US की बड़ी कंपनियों ने भारत से ऑर्डर रोके, इंडियन निर्यातकों के सामने रख दी शर्त

नई दिल्ली. अमेरिका ने भारत से आने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है। अब इसका असर दिखना शुरू हो गया है। दरअसल, वॉलमार्ट, अमेजन, टारगेट और गैप जैसे प्रमुख अमेरिकी खरीददारों ने फिलहाल भारत से ऑर्डर रोक दिए हैं। हालांकि, सूत्र इस बात का दावा कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भारत के निर्यातकों को अमेरिकी खरीददारों ने इस संबंध में ईमेल और पत्र भेजे हैं। जिसमें कहा गया है कि वे अगले नोटिस तक कपड़े और टेक्सटाइल शिपमेंट को रोक दें। अमेरिकी खरीदारों ने भारतीय निर्यातकों के सामने शर्त रख दी है। उनका साफ कहना है कि वह भारत से आने वाले सामानों की लागत का बोझ उठाने को तैयार नहीं हैं। निर्यातकों को ही यह लागत खर्च वहन करना होगा।
इन निर्यातकों को लगेगा झटका
वेलस्पन लिविंग, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, इंडो काउंट और ट्राइडेंट जैसे बड़े निर्यातक अमेरिका में सामान भेजकर मोटी कमाई करते हैं। ये अमेरिका में लगभग 40 से 70 फीसदी तक बिक्री करते हैं। अब उनके सामने धंधा को किसी भी तरह से बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऑर्डर रोके जाने से उन्हें बड़ा झटका लग सकता है। इतना ही नहीं, इस फील्ड में कई लोगों की नौकरियां भी जा सकती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *