विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा क्विज़ प्रतियोगिता

ग्वालियर -विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के उपलक्ष्य में 6 अगस्त को गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, में बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा स्नातक मेडिकल छात्रों के लिए एक जानकारीपूर्ण और उत्साहवर्धक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय गौड़ के कुशल नेतृत्व में, वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. डॉ. सुनीता प्रसाद, डॉ. सतेंद्र राजपूत एवं डॉ. अवधेश वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में सीनियर रेजिडेंट डॉ. ईशिता लहरिया एवं डॉ. जय शर्मा, तथा जूनियर रेजिडेंट्स डॉ. तुषार, डॉ. रिया, डॉ. प्रद्युम्न एवं डॉ. कल्याणी का विशेष सहयोग रहा।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्तनपान के महत्व के बारे में मेडिकल छात्रों को जागरूक करना, उनके ज्ञान को बढ़ाना और समाज में इस विषय पर सकारात्मक संदेश फैलाना था।
कार्यक्रम में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के अनेक छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी और उमंग के साथ भाग लिया। क्विज़ प्रतियोगिता में स्तनपान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे— नवजात शिशु के लिए माँ के दूध का महत्व, स्तनपान के प्रारंभिक घंटे का महत्व, स्तनपान से मां और शिशु दोनों को होने वाले लाभ, स्तनपान से जुड़ी सामाजिक मान्यताएं, और सही स्तनपान तकनीक जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने इन सभी प्रश्नों का पूरे आत्मविश्वास और समझदारी के साथ उत्तर दिया। उनकी भागीदारी यह दर्शाती है कि आने वाली पीढ़ी में समाज सेवा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता और संवेदनशीलता है।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विजेताओं में प्रथम स्थान – शशांक राय,
द्वितीय स्थान – संकल्प गुप्ता, तथा
तृतीय स्थान – आयुष मिश्रा
उन्हें प्रशंसा पत्र (सर्टिफिकेट) और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कुपोषण विभाग में भी स्तनपान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. ऋचा अंबे ने बच्चों की माताओं को स्तनपान के महत्व के विषय में विस्तार से काउंसलिंग की और उन्हें इससे जुड़े सही तरीकों और लाभों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित छात्रों को स्तनपान से जुड़ी सही जानकारी और इसके प्रचार-प्रसार की ज़रूरत के बारे में प्रेरित किया गया। आयोजन स्थल पर उपस्थित फैकल्टी सदस्यों और डॉक्टर्स ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और स्तनपान के महत्व पर अपने विचार साझा किए। बल्कि छात्रों में मानव सेवा, मातृत्व संरक्षण, और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की भावना को भी प्रबल करने वाला सिद्ध हुआ। बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, जिससे मेडिकल विद्यार्थी अपने पेशेवर जीवन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समाज की सेवा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *