सिंधिया कन्या विद्यालय इंटरनैशनल स्टेमलेटिक्स फैस्ट समापन समारोह
ग्वालियर -सिंधिया कन्या विद्यालय में आयोजित इंटरनैशनल स्टेमलेटिक्स फैस्ट दो दिवसीय भव्य समापन 06 अगस्त को सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में विद्यार्थियों के नवाचार, तर्क और रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया गया था। बेस्ट स्कूल इन स्टेमलेटिक्स – सिंधिया कन्या विद्यालय विजयी रहा। इस फैस्ट में मेजबान टीम सिंधिया कन्या विद्यालय सहित 15 अन्य विद्यालय क्रमशः एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, छत्तीसगढ़ , एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल,इंदौर , मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर , महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर , वेलहमगर्ल्स स्कूल, देहरादून , चंद्रबाला मोदी एकेडमी, अंकलेश्वर , सनबीम स्कूल, वरुणा, पोद्दार पर्ल स्कूल,कतर , सनबीम स्कूल, लहरतारा , एएमआई शिशु मंदिर, ग्वालियर , मेयो कॉलेज, अजमेर , सिंधिया स्कूल, ग्वालियर , लिटिल एंगल्स हाई स्कूल, ग्वालियर , वेलहम सर्वप्रथम 11 बजे ऐरोनोवा प्रतियोगिता संपन्न हुई। ।इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गए ड्रोनों को उड़ाना था बीच बीच में बहुत सी बाधाएं थी । जिस टीम ने सभी कार्य पूरा करने में न्यूनतम समय लिया बाधाओं और राउंड को पार किया वह टीम विजेता घोषित की गई । इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से 2 प्रतिभागियों ने भाग लिया क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय से ऋषिता अग्रवाल,वाणी महेश्वरी, सनबीम स्कूल, लहरतारा से अनंत निगम और अहमद हसन, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से समायरा थपलियाल, नव्या चौरारिया , पोद्दार पर्ल स्कूल,कतर से आदित्य संजीव नायर और रक्षण नरेनथिरेन ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी, वैशाली श्रीवास्तव ने बताया बेस्ट स्कूल इन स्टेमलेटिक्स 2025 – सिंधिया कन्या विद्यालय , ग्वालियर रहा।
रनर अप विद्यालय – एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर, गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर, मेयो कॉलेज, अजमेर और वेलहम बॉयज़, देहरादून
1.रोबो वॉर प्रतियोगिता प्रथम – मेयो कॉलेज, अजमेर, द्वितीय – सनबीम स्कूल, लहरतारा
2. वाटर रॉकेट प्रतियोगिता प्रथम – चंद्रबाला मोदी एकेडमी, अंकलेश्वर, द्वितीय – सिंधिया कन्या विद्यालय
3. एरोनोवा प्रतियोगिता प्रथम – एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर, द्वितीय – सिंधिया कन्या विद्यालय
4. मैथलॉक प्रतियोगिता -प्रथम – सिंधिया कन्या विद्यालय,द्वितीय – महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर
5. स्टेमवर्स प्रतियोगिता -प्रथम – वेलहम बॉयज़, देहरादून, द्वितीय – महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर
