MP के पेंशन भोगियों के लिए सरकार का अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश के पेंशन भोगियों के लिए सरकार का अलर्ट जारी हो गया है, यदि आपने 31 अगस्त 2025 तक अपनी केवाएसी प्रक्रिया पूरी नहीं की तो सितंबर महीने से आपकी पेंशन रोकी जा सकती है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए है कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुडे लाभार्थियों को समय-सीमा में केवायसी अनिवार्य रूप से करानी होगी। बता दें कि प्रदेश में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, संबल योजना समेत अन्य योजनाओं से जुडे करीब 60 लाख से ज्यादा हितग्राही है। इनमें से कई हितग्राहियों ने अब तक केवायसी नहीं करवाई है इसके कारण उन्हें आगामी महीने यानी सितंबर 2025 से पेंशन न मिलने का खतरा है।
क्या है कारण
पिछले कुछ वर्षों में पेंशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार ने आधार लिंकिंग, बैंक वेरिफिकेशन और अब केवाएसी को अनिवार्य किया है। कई बार ऐसा देखा गया है कि मृत व्यक्तियों या फर्जी नामों से भी पेंशन जारी होती रही। ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए अब यह सख्ती की जा रही है।
क्या बोले अधिकारी
राज्य सामाजिक न्याय विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 31 अगस्त 2025 अंतिम तिथि है। सरकार ने अंतिम चेतावनी जारी की है। जिसके बाद केवाएसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *