सोना 1,00,672 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर

नई दिल्ली. सोने के दाम आज यानी 6 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 596 रुपए बढ़कर 1,00,672 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 1,00,076 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत 1,154 रुपए बढ़कर 1,13,576 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,12,422 रुपए पर थी। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,480 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,950
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,270 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,850

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *