हिमाचल- किन्नौर में बाढ़ से किन्नर कैलाश यात्रा रुकी, ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को बचाया

हिमाचल प्रदेश. पहाडों पर मानसून की बारिश ऑफ लेकर आई है, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। किन्नौर जिले में सालाना होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की बाढ में बहने से मौत हो गई। अचानक आई बाढ से यात्रा रूट पर दो पुल भी बह गए, बाकी का रास्ता भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण यात्रा रोक दी गई है। कई श्रद्धालु फंसे हुए है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीम ने जिपलाइन की मदद से 413 तीर्थयात्रियों को बचाया है।


मंगलवार रात चंडीगढ-मनाली नेशनल हाईवे पर भी लैंडस्लाइड हुई। सडकों पर बडी-बडी चट्टान गिरने से राज्य में 500 से ज्यादा सडकें बंद है। शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। उत्तराखंड में बुधवार को भी भारी बारिश जारी है। पौडी जिले में बादल फटा है। यहां के बुरांसी गांव में मलबा गिरने से दो महिलाएं दब गईं। इनमें से एक महिला का शव बरामद हो चुका है जबकि दूसरी की तलाश जारी है। वहीं बाकुंडा गांव में भी बादल फटा, जहां 5 नेपानी मजदूरों के बहने की सूचना है।
इससे पहले धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कर्णप्रयाग में पहाड़ ढहने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया। हरिद्वार-देहरादून रेल पर चट्टान गिरने से रेलों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *