रूस में भारत का डिप्लोमैटिक मिशन सुपर एक्टिव तो दूसरी ओर ट्रम्प धमकियां दे रहे हैं, रूस यात्रा अजित डोभाल पहुंचे तो जयशंकर भी जायेंगे

नई दिल्ली. टैरिफ पर अमेरिकी दादागिरी, ट्रम्प के बड़बोले बयानों के बीच भारत ने यूएस सहित दुनिया को रणनीतिक स्वायत्तता का संदेश दिया है। रूस के साथ कच्चे तेल एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर बात करने के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मॉस्को पहुंच चुके हैं। अगले कुछ ही दिनों में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। भारत की तरफ से यह दो हाईप्रोफाइल यात्राये ंतब हो रही है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति भारत को लगातार टैरिफ की धमकियां दे रहे हैं। ट्रम्प की धमकी तब आ रही है ज बवह भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा चुके है। इसके बाद मंगलवार का उन्होंने कहा है कि भारत अच्छा ट्रेडिंग पार्टनर नहीं है। वह इंडिया पर टैरिफ को और भी बढ़ा देंगे।
ट्रम्प की आपत्ति भारत के रूस से कच्चे तेल की खरीद पर है। ट्रम्प का आरोप है कि भारत इससे न सिर्फ रूस की वॉर मशीन को चला रहा है। बल्कि इस तेल को बाजार में बेचकर लाभ भी कमा रहा है। इस घटी में भारत ने रूस में अपने डिप्लोमैटिक मिशन को बेहद सक्रिय कर दिया है। भारत ने रूस से तेल खरीद पर स्वतंत्र विदेश नीति और रणनीतिक स्वायत्तता का परिचय देते हुए कहीं से भी यह मैसेज नहीं दिया है कि अब वह रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। भारत अभी अपनी जरूरत का 35-40 प्रतिशत कच्चा तेल रूस से खरीदता हैं। भारत चीन के बाद रूस से कच्चे तेल का दूसरा बड़ा खरीदार है।
गौरतलब है कि एनएसए अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस यात्राओं के बाद ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा भी प्रस्तावित है। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं है। आपको बता दें कि ट्रम्प भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को डेड इकोनॉमी बता चुके हैं। रूस ने ट्रम्प की तरफ से भारत को दी जा रही है। टैरिफ धमकियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह अवैध व्यावसायिक दबाव है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, “हम ऐसे कई बयान सुनते हैं जो दरअसल देशों को रूस के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने के लिए मजबूर करने की धमकियां और प्रयास है। हम ऐसे बयानों को वैध नहीं मानते. संप्रभु देशों को अपने हितों के आधार पर व्यापार और आर्थिक सहयोग में अपने साझेदार चुनने का अधिकार होना चाहिए और है भी.”सोमवार रात को भारत केविदेश मंत्रालय ने अमेरिकी धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि, “भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *