बाइक और ऑटो से आये नकाबपोश बदमाश मुनीम को कट्टा अड़ाकर 32 लाख 63 हजार रूपये से भरा बैग छींनकर भागे, शहर में हुई नाकेबंदी

ग्वालियर. बुधवार को शराब व्यापारी के मुनीम से 32 लाख 63 हजार रूपये की नकाबपोश बदमाशों द्वारा कर ली गयी है। मोटरसाईकिल से आये नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर मुनीम से कैश सवे भरा बैग छीन लिया है। मुनीम यह नगद कैश को प्रतिदिन की तरह बैंक यूनियन बैंक में जमा करने जा रहे थे। लूट की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी और एसएसपी धर्मवीर सिंह पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि हमें अहम सुराग मिले है हम जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
लूट की घटना कोटेश्वर रोड स्थित चांमुडा देवीमंदिर के पास की है। खबर मिलने के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की बाइक मुरैना के रजिस्ट्रेशन नम्बर की है। यह बाइक ग्वालियर-मुरैना रोड पर जलालपुर के पास एक पेट्रोल पम्प के पास खड़ी मिली है।
बदमाश ऑटो और बाइक से आये थे
शराब व्यापारी जगदीश शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह शराब की दुकानों का कलेक्शन बैग में लेकर जा रहे थें वह कोटेश्वर रोड स्थित शराब की दुकान से बुधवार की सुबह 11 बजे यूनियन बैंक में जमा करने के लिये निकले थे। मुनीम अपनी स्कूटी से चामुंडा देवी मंदिर के पास ही पहुंचे थे। बाइक और ऑटो से पहुंचे तो बदमाशों ने उसे घेर लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले एक बदमाश ने उनके सीने पर कट्टा अड़ा दिया और दूसरे ने बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। इसके बाद बदमाश बहोड़ापुर की ओर से भाग गये। घटना की सूचना मिलने पर मुनीम ने तत्काल शराब कारोबारी और पुलिस को दी है। पुलिस ने अपाचे बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *